कुशवाहा कल्याण सेवा समिति, नालंदा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन, फगुआ गीतों और पारंपरिक व्यंजनों के बीच सामाजिक एकता का संदेश

0
20260301_133944

बिहार शरीफ, नालंदा। जिला मुख्यालय स्थित मघड़ा के माँ मनोकामना मंदिर परिसर में होली के अवसर पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कुशवाहा कल्याण सेवा समिति, नालंदा द्वारा हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में समाज के गणमान्य व्यक्तियों, कार्यकारिणी सदस्यों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष संजय प्रसाद कुशवाहा ने की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे, एकता एवं सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।

1001287941

जिला पार्षद ममता कुमारी ने होली के पावन अवसर पर जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे का त्योहार है। इस पर्व को सभी लोग आपसी रंजिश और मतभेद भुलाकर मिलजुल कर मनाएं। ममता कुमारी ने अपील करते हुए कहा कि रंगों का यह उत्सव समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। सभी लोग शांति, सौहार्द और खुशहाली के साथ होली मनाएं तथा एक-दूसरे के जीवन में खुशियों के रंग भरें।

समारोह के दौरान पारंपरिक अंदाज में ढोलक, झाल और करताल की थाप पर फगुआ गीत गाए गए। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से “फगुआ” गाकर माहौल को पूरी तरह होलीमय बना दिया। गीत-संगीत के बीच लोग झूमते नजर आए और पुरानी लोक परंपराओं की झलक साफ दिखाई दी।

इस अवसर पर पारंपरिक व्यंजनों का भी विशेष प्रबंध किया गया था। उपस्थित लोगों ने फुलौरी, कचौड़ी सहित विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट पकवानों का लुत्फ उठाया। मिलन समारोह के दौरान आपसी प्रेम और अपनापन साफ झलक रहा था।

समिति के संरक्षक प्रो० कृष्णा प्रसाद, सुरेन्द्र प्रसाद कुशवाहा (प्रखंड अध्यक्ष, नूरसराय), शिव शंकर प्रसाद कुशवाहा (संयुक्त सचिव, मोहनपुर), अर्जुन कुशवाहा (उपाध्यक्ष), नंद किशोर प्रसाद (पूर्व सैनिक), विनोद प्रसाद कुशवाहा (उप कोषाध्यक्ष), संजय कुमार ज्योति (कोषाध्यक्ष) सहित अन्य पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

1001286882

संगठन मंत्री संजय प्रसाद कुशवाहा, सलाहकार भीला प्रसाद, विक्रम कुमार, पिंटू कुमार कुशवाहा (मीडिया प्रभारी), राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा, जितु कुशवाहा, बिरेस कुशवाहा (सहायक सलाहकार), डॉ० बी.पी. भारती (संरक्षक) एवं सहायक मीडिया प्रभारी विवेश कुमार सहित कई सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को एक सूत्र में बांधने, युवाओं को परंपराओं से जोड़ने और सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम का समापन सामूहिक मिलन, पन-प्रसाद वितरण और शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ हुआ। पूरे क्षेत्र में आयोजन को लेकर उत्साह और उमंग का माहौल देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *