राजगीर में जनसुराज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित, शिक्षा और पलायन पर होगा विशेष फोकस : मुन्ना पासवान

0
IMG-20250930-WA0223

राजगीर (नालंदा) : राजगीर के एक निजी सभागार में मंगलबार को जनसुराज पार्टी द्वारा कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का नेतृत्व राजगीर विधानसभा क्षेत्र के संभावित प्रत्याशी मुन्ना कुमार पासवान ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

अपने संबोधन में मुन्ना कुमार पासवान ने कहा कि जनसुराज पार्टी का मूल उद्देश्य बिहार का समग्र विकास है। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर के नेतृत्व में पार्टी विकास के मुद्दों को लेकर लगातार आगे बढ़ रही है।

उन्होंने बताया कि प्रशांत किशोर जब पदयात्रा पर निकले और गांव-गांव भ्रमण किया, तो यह देखा गया कि ग्रामीण इलाकों में केवल बुजुर्ग और बच्चे रह गए हैं, जबकि युवा रोज़गार की तलाश में बाहर पलायन कर गए हैं।
उन्होंने कहा की यह दृश्य देखकर प्रशांत किशोर जी गहराई से विचलित हुए। उन्होंने ठान लिया कि बिहार से पलायन की समस्या को खत्म करना ही उनकी राजनीति का प्रमुख लक्ष्य होगा। सरकार बनने पर इस मुद्दे के समाधान के लिए विशेष कमेटी बनाई जाएगी और उस पर गंभीरता से काम किया जाएगा।”

मुन्ना पासवान ने कहा कि बिहार के विकास के लिए सबसे अहम है बेहतर शिक्षा व्यवस्था और रोजगार के अवसर। उन्होंने कहा कि पार्टी के पाँच प्रमुख एजेंडों में शिक्षा और पलायन को सबसे अधिक प्राथमिकता दी गई है।
उन्होंने कहा की आज भी लाखों परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई और रोज़गार के लिए राज्य से बाहर जाना पड़ता है। यह बिहार की सबसे बड़ी समस्या है। हमारी पार्टी इसे खत्म करने के लिए पूरी ईमानदारी से प्रयास करेगी।

इस मौके पे संजीव कुमार, अमन कुमार गुंजन , दुर्गा प्रसाद, सुनील कुमार, संजीव कुमार केजरीवाल, पप्पु सिंह, गोपाल कुमार, मुकुंद शर्मा, अभय सिंह, कृष्णा मुरारी सिंह, अंजना कुमारी, शीतल कुमारी, शकुन कुमारी, गौरव कुमार, मोहित कुमार, दीपक कुमार, चमचम कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रति अपना विश्वास जताया। इस दौरान सभी को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!