शहर की यातायात समस्या समाधान की दिशा में पहल, नगर आयुक्त ने भरावपर क्षेत्र का किया निरीक्षण

0
IMG-20250627-WA0129


बिहारशरीफ (नालंदा) : शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए नगर आयुक्त श्री दीपक मिश्रा ने शुक्रवार को बिहारशरीफ के भराव क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। यह निरीक्षण नालंदा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा लम्बे समय से उठाए जा रहे सुझावों को ध्यान में रखते हुए किया गया।

नगर आयुक्त ने मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं व्यापारिक प्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र की वर्तमान स्थिति का जायज़ा लिया और यातायात को सुगम बनाने हेतु प्राथमिक चरण में तीन बड़े निर्णय लिए:

  1. भराव के चारों ओर मोटरसाइकिल पार्किंग स्थल का निर्माण।
  2. ई-रिक्शा के लिए निर्धारित ठहराव बिंदु की व्यवस्था।
  3. भराव से सटे पूर्वी मार्ग पर वेंडिंग ज़ोन का निर्माण।
1000726854

इन कार्यों के त्वरित क्रियान्वयन के लिए नगर निगम द्वारा योजना भी तैयार कर ली गई है।

निरीक्षण टीम में अंचलाधिकारी बिहारशरीफ, जिला परिषद पदाधिकारी, यातायात थाना प्रभारी, पुल निगम के प्रतिनिधि सहित नालंदा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे। इनमें जिलाध्यक्ष अनिल कुमार अकेला, उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद, सचिव डॉ. विपिन सिन्हा, अजय कुमार गुप्ता, अनिल तनेजा, किशोर कुणाल गुप्ता, दिनेश केसरिया, विवेक गुप्ता, विनय कुमार झंकार, अरविंद कुमार, शशि भूषण गुप्ता व शिवकुमार प्रसाद शामिल थे।

इसके अतिरिक्त, ट्रैफिक निवारण समिति के सह-संयोजक राजकुमार व नालंदा जिला खुदरा व्यावसायिक संघ के जिलाध्यक्ष संजीत कुमार गुप्ता की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।

इस अवसर पर नालंदा चैंबर ऑफ कॉमर्स के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार अकेला ने कहा, “योजना इस तरह बनाई जाए कि छोटे व्यवसायियों और दैनिक रोज़गार करने वालों की आजीविका प्रभावित न हो, वहीं आम शहरवासियों को भी जाम की समस्या से राहत मिल सके।”

नगर निगम की इस सक्रियता से शहरवासियों को यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!