लोकतांत्रिक जन विकास पार्टी की चंडी में महत्वपूर्ण बैठक, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी पर जोर

0
IMG-20250112-WA0084

लोकतांत्रिक जन विकास पार्टी की बैठक चंडी प्रखंड कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरमान देव उर्फ मुकेश धानुक उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरविंद धानुक ने की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अरमान देव ने पार्टी के विस्तार और मजबूती पर जोर दिया

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अरमान देव ने पार्टी के विस्तार और मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी को हर स्तर पर संगठित और मजबूत किया जाए, ताकि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की जा सके। उन्होंने जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में बैठकें आयोजित कर पार्टी के विस्तार की रणनीति बनाने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय सचिव महेंद्र प्रसाद यादव ने भी सभा को संबोधित करते हुए पार्टी को सशक्त बनाने और जनहित के मुद्दों पर कार्य करने पर बल दिया। प्रदेश महासचिव सीताराम सिंह चंद्रवंशी, जो इस्लामपुर विधानसभा से भावी प्रत्याशी हैं, ने कहा कि नालंदा जिले की सभी सात विधानसभा सीटों पर पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने वर्तमान सरकार पर भ्रष्टाचार और गरीबों के हक के हनन का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी इस अन्याय के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेगी।

1000447178

प्रदेश उपाध्यक्ष विरमणि मंडल ने अपने संबोधन में अति पिछड़े और दलित समुदाय के उत्थान के लिए “अति पिछड़ा जगाओ, बिहार बचाओ” के तहत काम करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य गरीब, शोषित और वंचित वर्ग के विकास के लिए कार्य करना है।

बैठक के दौरान पार्टी के विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की गईं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अरमान देव ने सुबोध सिंह को राष्ट्रीय महासचिव के पद पर नियुक्त किया। जिला अध्यक्ष अरविंद धानुक ने मिथिलेश कुमार और अजय कुमार को जिला सचिव (नालंदा), योगेंद्र साव को प्रखंड अध्यक्ष (चंडी), रिक्की कुमार को नगर अध्यक्ष (चंडी), दुलारचंद पासवान को अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष (चंडी), और विकास कुमार को प्रखंड अध्यक्ष (हिलसा) के रूप में नियुक्त किया।

1000447145

इस अवसर पर कमलेश कुमार, नवीन कुमार, अर्जुन प्रसाद, विरमणि राउत, श्याम किशोर प्रसाद यादव, सुबोध कुमार, अर्जुन पासवान, ललन शर्मा, अजीत कुमार, विकास कुमार चंद्रवंशी, सुभाष प्रसाद चंद्रवंशी, राजाराम प्रसाद, कुंदन कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। सभा का समापन चूड़ा, दही, तिलकुट और आलू-गोभी मटर की सब्जी के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *