इकरा इंग्लिश अकादमी में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

0
IMG-20260301-WA0100

रानी सिन्हा की रिपोर्ट,

इस्लामपुर (नालंदा)। इस्लामपुर स्थित इकरा इंग्लिश अकादमी में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। विद्यालय के खेल परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्रों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया तथा खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया।

क्रीड़ा प्रभारी मैहर फातिमा एवं कश्मीरी नाज ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम दिन चेयर रेस, कप एंड वॉल रेस, योग्यता (मेरिट) रेस सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। दूसरे दिन सुई दौड़, मेढ़क दौड़, जलेबी दौड़, नंबर गेम और बोतल बैलून रेस का आयोजन हुआ।

तीसरे दिन लड़कियों की कबड्डी, लड़कों की कबड्डी प्रतियोगिता, क्रिकेट मैच तथा अन्य मेरिट आधारित प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं।

चेयर रेस में मदीहा, अलिसा, अब्दाली और आलिया विजेता रहीं। कप एंड वॉल रेस में बनिया, हमाद, अफजल, अल अफीजा और यूसुफ आलम ने सफलता प्राप्त की। 100 मीटर दौड़ में अयान, यूसुफ, इब्राहिम, तौफीक और खुमैजा अव्वल रहे। बैलून वॉल प्रतियोगिता में खांसा, फातिमा और अयान अकबर विजयी रहे।

कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में मोहम्मद अली, अयान आलम, मसूद और यूसुफ अख्तर ने बाजी मारी।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य रशीद अनवर एवं समाजसेवी सह पूर्व प्रधानाध्यापक अनवर मुजीब ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यालय परिवार ने इस सफल आयोजन पर सभी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *