आइडिया संस्था ने दीपनगर में ग्रामीण महिलाओं के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

0
IMG-20250308-WA0104

बिहारशरीफ। आइडिया संस्था के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बिहारशरीफ प्रखंड के दीपनगर में ग्रामीण महिलाओं के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में आइडिया संस्था की कर्मी गंगोत्री कुमारी ने महिलाओं को महिला सशक्तिकरण, उनके अधिकारों और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

1000544157

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान पर जोर

कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह मुक्त भारत बनाने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया गया। इस दौरान समाज में व्याप्त बाल विवाह जैसी कुरीतियों पर चर्चा की गई और इसे गांव, प्रखंड एवं जिला स्तर पर पूरी तरह समाप्त करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रामीण महिलाओं को बाल विवाह मुक्त भारत बनाने की शपथ दिलाई गई, ताकि वे इस सामाजिक कुरीति के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष कर सकें।

कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर आइडिया संस्था से किरण देवी, मंटू कुमार, विवेक सहित कई अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महिला अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

1000440444

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *