उत्सवी माहौल में मनायी गयी होली,होली के दूसरे दिन भी अलसाये रहे लोग

0
IMG-20260305-WA0136

अनुमंडल संवाददाता, राजगीर।

राजीव लोचन की रिपोर्ट…

राजगीर(नालंदा)। रंगों का त्योहार होली अनुमंडल क्षेत्र में उत्सवी माहौल में धूमधाम से मनायी गयी। शहर से लेकर गांव में लोग एक दूसरे को गुलाल व रंग लगाकर होली की खुशियां बांटी। गांव की गलियों व दरवाजे पर जहां लोग होली की गीत पर थिरकते रहे वहीं शहर में भी सड़कों पर भी लोग खूब थिरके। बुधवार की सुबह से ही लोगों में होली की खुमारी छाने लगी थी। लोगों का कीचड़ व मिट्टी से खेलने का सिलसिला शुरू हो गया। गांव से लेकर शहर तक में लोग खूब मिट्टी से खेले। दोपहर बाद लोग एक-दूसरे को रंग-अबीर लगाते देखे गये। खासकर नन्हें बच्चों ने तो रंगों के साथ खूब अठखेलियां की। रंगों में सबसे अधिक छोटे बच्चे रंगे दिखे। वे गांव के बड़े से लेकर नौजवानों को अपनी पिचकारी की फुहार से भिगोते रहे। वहीं नौजवानों ने अपने दोस्तों व गांव के अन्य लोगों के साथ मीठे पकवान खाकर होली का लुफ्त उठाया। नौजवानों ने भी रंगों के इस त्योहार का जमकर आनंद लिया। होली की खुमारी का असर लोगों पर गुरुवार को भी देखने को मिला। सड़कों पर दोपहर तक सन्नाटा सा पसरा रहा। लोग अलसाये रहे। गुरुवार को जगह-जगह पर मटका होली का आयोजन भी किया गया। बाजारों में आधी दुकानें बंद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *