इसलामपुर में धूमधाम से मना होली मिलन समारोह, कांग्रेस कार्यालय व नेताजी सुभाष उच्च विद्यालय में आयोजित हुए कार्यक्रम

0
IMG-20260301-WA0084

रानी सिन्हा की रिपोर्ट,

इसलामपुर (नालंदा)। इसलामपुर नगर के बढ़ई टोला स्थित कांग्रेस कमेटी कार्यालय में रविवार को होली के शुभ अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रत्याशी विवेक कुमार सिन्हा तथा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह अधिवक्ता के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी विवेक कुमार सिन्हा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।

होली मिलन समारोह के दौरान कांग्रेस कार्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यकर्ता एक-दूसरे को गले लगाकर अबीर-गुलाल लगाते हुए नाचते-झूमते नजर आए।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह अधिवक्ता, शिशुपाल यादव, सियाराम सिंह अधिवक्ता, मिथलेश प्रसाद अधिवक्ता, राजकुमार केसरी, देवेंद्र प्रसाद, भगवान सिंह यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन एवं होली पर्व के अवसर पर स्थानीय नगर स्थित नेताजी श्री सुभाष उच्च विद्यालय के सभागार में अतिपिछड़ा, अनुसूचित जाति/जनजाति विकास मंच के तत्वावधान में शिक्षक सम्मान सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनार्दन चौधरी ने की।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों को कलम, डायरी एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। मंच के संयोजक सह जिला बीस सूत्री सदस्य धर्मेंद्र चौहान ने कहा कि माता-पिता और गुरु पूजनीय होते हैं। उन्हें सम्मानित करते हुए आत्मीय आनंद की अनुभूति होती है।

इस अवसर पर नीरज कुमार चंद्रवंशी, पूर्व मुखिया सारों देवी, उमाशंकर, अरविंद चौधरी, डोमन दास सहित कई लोगों ने अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। दोनों स्थानों पर होली मिलन समारोह उत्साह, उमंग और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *