नालंदा में भाजपा महिला मोर्चा ने निकाला आक्रोश मार्च, कहा प्रधानमंत्री मोदी की माता का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा हिंदुस्तान

0
IMG-20250830-WA0084

बिहार शरीफ (नालंदा) : कांग्रेस और राजद के मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की स्वर्गवासी माता जी के प्रति अभद्र टिप्पणी एवं गाली-गलौज के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, नालंदा द्वारा ज़िलाध्यक्ष निशा रानी के नेतृत्व में आक्रोश मार्च एवं विरोध प्रदर्शन किया गया।

यह आक्रोश मार्च बिहार शरीफ के श्रम कल्याण केंद्र मैदान से प्रारंभ होकर अस्पताल चौराहा तक निकाला गया। इस दौरान “मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”, “नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद”, “राहुल गांधी मुर्दाबाद”, “तेजस्वी यादव मुर्दाबाद”, “राहुल गांधी-तेजस्वी यादव माफी मांगो” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि राहुल गांधी, तेजस्वी यादव सहित विपक्षी नेताओं द्वारा इस कुकृत्य के लिए सार्वजनिक माफी नहीं मांगी जाती और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती, तो भाजपा महिला मोर्चा सहित भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता चरणबद्ध आंदोलन करेगा।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष निशा रानी ने कहा—

“विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की आदरणीय स्वर्गवासी माता जी को गालियां देना, 140 करोड़ देशवासियों का अपमान है। मां चाहे किसी की भी हो, वह सदैव आदर की पात्र होती है। कांग्रेस और राजद का इतिहास अराजकता और उद्दंडता से भरा रहा है। इस निंदनीय घटना से देश की जनता आक्रोशित है और आने वाले चुनाव में विपक्षी दलों का नामोनिशान मिटना तय है।”

इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से रीना कुमारी (जिला पूर्व महामंत्री), रंजू कुमारी (जिला मंत्री), रीना सिन्हा, पहेली राज (महिला मोर्चा उपाध्यक्ष), डॉ. रेणु, इन्दु कुशवाहा, सुषमा कुमारी, प्रीति कुमारी, संजू देवी कुशवाहा (महिला मंडल अध्यक्ष), डॉ. आशुतोष कुमार, नीरज कुमार डब्ल्यू, अमरेश कुमार, सोनू कुमार हिंदू, मुकेश कुमार (हरनौत मंडल अध्यक्ष), रजनीश कुमार (बिहार शरीफ ग्रामीण पश्चिमी मंडल अध्यक्ष) अमित शान, धीरज पाठक, अविनाश कुमार, गोपाल चौरसिया, ललन कुमार, राजकुमार, राजीव कुमार तेतरी देवी, गौरी देवी, सुनीता देवी, संजू देवी, गायत्री देवी, यशोदा देवी, राधा रानी, रश्मि, सिमरन कुमारी, नेहा कुमारी, सुरूचि कुमारी, लक्ष्मी देवी, सुमित्रा देवी, शर्विला देवी, आरती कुमारी, जया कुमारी, प्रेमलता देवी, श्रेया कुमारी, सुमन कुमारी, साक्षी कुमारी, उर्मिला देवी, विमला देवी सहित कई कार्यकर्त्ता उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!