बिहार सेंट्रल स्कूल ने मनाई 21वीं वर्षगांठ, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा शिक्षा नगर डोईया का प्रांगण

0
20260301_104543

बिहार शरीफ, नालंदा। बिहार सेंट्रल स्कूल, शिक्षा नगर डोईया में 21वीं वर्षगांठ समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. रणधीर कुमार (प्राचार्य, हॉर्टिकल्चर कॉलेज नूरसराय), डॉ. एमडी खुर्शीद आलम (डीएसपी ट्रैफिक), डॉ. राजीव रंजन (सदर अस्पताल, बिहारशरीफ) एवं डॉ. विनीता (सदर अस्पताल, बिहारशरीफ) तथा विद्यालय के प्राचार्य श्याम सुन्दर प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। दीप प्रज्वलन के साथ ही समारोह का विधिवत उद्घाटन हुआ।

1001286696

विद्यालय के प्राचार्य श्याम सुन्दर प्रसाद ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अतिथि गणों ने बच्चों और अभिभावकों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए कई अमूल्य बातें बताईं, जो विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक साबित होंगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक विकास ही नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर भी केंद्रित है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रणधीर कुमार (प्राचार्य, हॉर्टिकल्चर कॉलेज नालंदा), डॉ. एमडी खुर्शीद आलम (डीएसपी), डॉ. राजीव रंजन (सदर अस्पताल, बिहारशरीफ) एवं डॉ. विनीता (एमओ, सदर अस्पताल, बिहारशरीफ) उपस्थित रहे। इसके अलावा डॉ. आशुतोष कुमार, प्रदुमन कुमार एवं धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी सभा को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण की प्रेरणा दी।

1001286644

समारोह की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद राजस्थानी नृत्य, नाटक एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों का फैशन शो रहा, जिसमें छात्र-छात्राओं ने पूरे आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। अभिभावकों और शिक्षकों के सहयोग से तैयार इस प्रस्तुति को खूब सराहा गया।

प्राचार्य ने अभिभावकों से विद्यालय के प्रति निरंतर सहयोग और स्नेह बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन और टीम का पूरा सहयोग बच्चों को मिलता रहेगा, ताकि वे नए-नए शिखर प्राप्त कर सकें।

समारोह के अंत में अतिथियों को सम्मानित किया गया और विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी इसी तरह शिक्षा एवं संस्कार के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *