बिहार बजट 2025-26 राज्य के सर्वांगीण विकास को देगा नई गति: अमरेश कुमार

0
IMG-20250303-WA0107

नालंदा: भारतीय जनता पार्टी, नालंदा जिला मीडिया सह प्रभारी एवं निवर्तमान अध्यक्ष, बिहारशरीफ महानगर, अमरेश कुमार ने बिहार सरकार द्वारा पेश बजट 2025-26 का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह बजट राज्य के समग्र विकास को गति देने वाला और सभी वर्गों के हित में है

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बिहार के चहुंमुखी विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। यह बजट बिहार को आत्मनिर्भर और विकसित राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

बजट में बिहार के विकास का स्पष्ट खाका

अमरेश कुमार ने कहा कि यह बजट कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, उद्योग और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को मजबूत करेगा। बिहार सरकार ने किसानों, गरीबों, युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों के लिए विशेष योजनाएं पेश की हैं, जो राज्य की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएंगी।

उन्होंने कहा कि बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है, और यह बजट इस प्रगति को और अधिक गति देगा। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की विकास नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि बिहार में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है।

युवाओं और किसानों के लिए लाभकारी बजट

अमरेश कुमार ने कहा कि इस बजट में युवाओं के लिए शिक्षा और कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। साथ ही, किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नई योजनाएं लागू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार द्वारा बिजली, सड़क, कृषि और रोजगार को लेकर किए गए प्रावधानों से प्रदेश के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा

बिहार के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

अमरेश कुमार ने इस बजट को स्वागत योग्य और सराहनीय बताते हुए कहा कि यह बिहार के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक होगा। उन्होंने बिहार सरकार को इस ऐतिहासिक बजट के लिए बधाई दी और कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है

1000440444

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *