बाबा मणिराम अखाड़ा का होगा भव्य जीर्णोद्धार, 10 करोड़ की योजना का डॉ. सुनील कुमार ने किया शिलान्यास

0
IMG-20250831-WA0173

बिहार शरीफ (नालंदा ) : पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री एवं स्थानीय विधायक डॉ. सुनील कुमार ने अपने विधानसभा क्षेत्र में हिंदू आस्था से जुड़े ऐतिहासिक स्थल बाबा मणिराम अखाड़ा के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया। इस योजना पर 10 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाएगी।

इस अवसर पर मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने के बाद यह स्थल धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से एक नया आयाम प्राप्त करेगा। इससे न केवल क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को मजबूती मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर पर्यटन, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि उनके कार्यकाल में अब तक कई विकास योजनाओं की शुरुआत की गई है और आने वाले समय में विकास की गति और भी तेज होगी।

महिला संवाद का आयोजन

शिलान्यास से पूर्व महादेव मैरेज हॉल में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके पर मंत्री ने एनडीए सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में महिलाओं को उनका अधिकार और तरक्की का मार्ग मिला है।

1000879374

उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र की सरकारों ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं लागू की हैं, जिनमें मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना, उज्ज्वला योजना और महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल प्रमुख हैं। इन योजनाओं की बदौलत बिहार की महिलाएं शिक्षा, रोजगार और राजनीति सहित हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

महिलाओं से आह्वान

अपने संबोधन में डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि विधायक बनने के बाद से उन्होंने सदैव जनता के भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास किया है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मजबूत करें।

उन्होंने कहा कि महिलाएं सशक्त होकर न केवल अपने अधिकारों के लिए आगे आएं बल्कि बिहार और देश की प्रगति में भी सक्रिय भूमिका निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!