राजगीर में ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, खेत जाने के दौरान हुआ हादसा

0
Screenshot_20260309_035807_WhatsApp

शंकर कुमार की रिपोर्ट,

राजगीर (नालंदा)। बख्तियारपुर–राजगीर रेलखंड पर राजगीर रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार देर रात एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान राजगीर थाना क्षेत्र के पंचवटी नगर मोहल्ला निवासी स्वर्गीय रामकिशुन यादव के 46 वर्षीय पुत्र अखिलेश यादव के रूप में की गई है।

खेत जाने के दौरान हुआ हादसा

मृतक के भांजे ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे अखिलेश यादव अपने घर से पास स्थित खेत में गेहूं की फसल की सिंचाई (पटाने) करने के लिए निकले थे। उनका खेत रेलवे लाइन के बिल्कुल बगल में स्थित है। आशंका जताई जा रही है कि देर रात रेलवे ट्रैक पार करने या पटरी के समीप रहने के दौरान वे किसी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी परिजनों को रविवार सुबह तब मिली, जब रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने उन्हें सूचना दी। खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, जहां अखिलेश यादव का शव क्षत-विक्षत हालत में रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला।

पुलिस ने दर्ज किया यूडी केस

मामले की जानकारी देते हुए राजगीर रेलवे स्टेशन के जीआरपी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना शनिवार देर रात करीब 2 बजे की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम बिहारशरीफ के मॉडल सदर अस्पताल में कराया गया है। इस संबंध में यूडी (अप्राकृतिक मृत्यु) केस दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *