दो बच्चों का पिता का प्रेम प्रसंग में हुई हत्या,प्रेमिका के भाइयों समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी

0
IMG-20260307-WA0079

लापता युवक का चार दिन बाद शव गांव के आहर से बरामद ,फैली सनसनी।
भाई बोला की पुलिस मामले को गंभीरता से लेता तो नही होती अनहोनी

अनुमंडल संवाददाता, राजगीर, राजीव लोचन की रिपोर्ट, राजगीर (नालंदा) : लापता युवक का शब चौथे दिन शुक्रवार की सुबह गांव के दक्षिण आहर में उपलाता हुआ बरामद किया गया, शव मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।मामला सिलाव थाना क्षेत्र पांकी गांव के आहार में शिव स्थान के समीप की है। शव की पहचान पांकी निवासी स्व उपेंद्र राम के 25 वर्षीय पुत्र मणि कुमार के रूप में किया गया है, मृतक का शरीर पर पीठ एवं छाती पर चोट की निशान देखा गया है, साथ ही चेहरा को भी बेरहमी से कुचला था।परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताया है।
घटना की जानकारी बाद स्थानीय थाना पुलिस सहित पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार सिंह घटना स्थल पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

1001301677

एक साल से चल रहा था चचेरी वहन के साथ प्रेम प्रसंग–

परिजनों की मानें तो मणि का गांव में ही सटे घर की युवती जो रिश्ते में चचेरी बहन है ,उसके साथ पिछले एक साल से अफेयर चल रहा था। जिसको लेकर लड़की के परिवार वाले नाराज थे। इसी रंजिश में वारदात को अंजाम देने की आशंका है।मृतक का भाई सन्नी कुमार ने इस मामले में चचेरे भाई सहित 5 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
सन्नी ने बताया कि चार मार्च की रात करीब 10 बजे उसने अपने भाई और चचेरी बहन को घर की छत पर पकड़ा था। इसके बाद अपने चचेरे भाइयों को इसकी जानकारी दी। बाद में चचेरा भाई धर्मेंद्र राम, राजेश राम, राकेश राम, छोटू और विकास अपने सहयोगियों के साथ मेरे घर पर पहुंचे। घर में घुसकर उल्टे हमारे पूरे परिवार के साथ मारपीट की। उसके बाद धर्मेंद्र का शाला गोलू मेरे भाई मणि को अपने साथ ले गया। इसके बाद आरोपियों ने मणि की हत्या कर शव को छिपाने की नीयत से तालाब में फेंक दिया। उनलोगों को पहले भी अफेयर के बारे में जानकारी दी थी, वो लोग कहते थे कि सबूत दिखाओ। उसके बाद हल्ला करना। तुम अपनी बहन को देखो।

पुलिस के द्वारा बरती गई लापरवाही —

मृतक का भाई सनी कुमार ने बताया कि उस 4 मार्च की रात में मारपीट करने और भाई को गायब होने की सूचना डायल 112 एवं सिलाव पुलिस को दिया था,परंतु पुलिस ने मामले को गंभीरता से नही लिया ,जिसका परिणाम है कि उसकी हत्या कर दिया गया।

1001301663

वहीं, मामले की सूचना पर राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। डीएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अवैध संबंध से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।
उन्होंने बताया कि चार मार्च की शाम को भी घरेलू विवाद की सूचना पर पुलिस पांकी गांव गई थी और परिजनों को समझा-बुझाकर लौटी थी। पुलिस के जाने के बाद ही यह घटना हुई है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।इस मामले में मृतक के माता ममता देवी के द्वारा लिखित मामला दर्ज कराया गया है जिसमे पांच लोगों को आरोपित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *