महाशिवरात्रि पर ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय की भव्य शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां बनीं केंद्र

0
IMG-20260214-WA0236

राकेश पासवान की रिपोर्ट,

हरनौत। विश्व में शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश प्रसारित करने के उद्देश्य से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में हरनौत बाजार में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।

शोभायात्रा केंद्र से प्रारंभ होकर गोनावां रोड, रांची रोड, चंडी मोड़, गोगीपर, बीच बाजार, डाक बंगला रोड, प्रखंड मुख्यालय, वीर कुंवर सिंह चौक, स्टेशन रोड और नियामतपुर रेलवे गुमटी होते हुए पुनः गोनावां रोड के रास्ते केंद्र पर पहुंची। यात्रा के दौरान नगर पंचायत क्षेत्र की सड़कों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

इस अवसर पर बीके अनुपम, बीके पूनम, भाई लालमुनि एवं भाई प्रमोद ने शिव परमात्मा का आध्यात्मिक संदेश दिया। उन्होंने महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व आत्मिक जागृति और सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि परमपिता परमात्मा शिव अधर्म के नाश और सत्य धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं तथा मानवता को सत्य, शांति और सदाचार का मार्ग दिखाते हैं।

शोभायात्रा के उपरांत केंद्र पर झंडोत्तोलन एवं भोग अर्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विशेष झांकी प्रस्तुत की गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बीके मीरा, बीके सुनीता, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सुरेश सिंह, भाई शत्रुघ्न, भाई गोपाल, भाई विक्कू, भाई कृष्णा, भाई दिनेश, भाई तानिया राज, आराध्य समेत कई अन्य श्रद्धालु मौजूद थे।

पूरे आयोजन के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा और “ओम शांति” के उद्घोष से क्षेत्र गूंजता रहा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *