मजदूर विरोधी कानूनों के खिलाफ सीपीआई का एलान, 12 फरवरी की आम हड़ताल में उतरने का लिया निर्णय

0
IMG-20260130-WA0038

प्रेम सिंघानिया की रिपोर्ट।

नालंदा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की जिला कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. मनोज कुमार ने की। बैठक में राज्य कमेटी की ओर से पर्यवेक्षक कामरेड प्रभात कुमार पांडे ने भाग लिया।

बैठक की शुरुआत महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, लेकिन आज उनके हत्यारों की विचारधारा से जुड़े लोग देश की सत्ता पर काबिज़ हैं, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

1001220363

बैठक में ज्वलंत जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से मजदूर विरोधी श्रम कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर 12 फरवरी को आयोजित राष्ट्रीय आंदोलन (आम हड़ताल) में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर कामरेड प्रभात कुमार पांडे ने कहा कि देश में अराजक स्थिति व्याप्त है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, भ्रष्टाचार चरम पर है और आम जनता परेशान है। उन्होंने आह्वान किया कि 12 फरवरी के आंदोलन में समाज के सभी वर्गों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।बैठक में रामनरेश पंडित, सकलदेव प्रसाद यादव, सुरेश प्रसाद सिंह, सत्येंद्र कृष्ण, विनोद बिहारी, पवन कुमार, चंदेश्वर चौधरी, सुरेश प्रसाद, दिनेश सिंह, रामनरेश प्रसाद, नावेद साहब उर्फ गुड्डू, सरवन कुमार यादव, राजेंद्र पंडित, पदार्थ पासवान, श्री प्रसाद सिंह सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *