4 साल से आते हैं विधायक, लेकिन रैतर महादलित टोला की सड़क अब भी खस्ताहाल

0
20250815_112703

गिरियक (नालंदा) : रैतर पंचायत के पश्चिमी महादलित टोला में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजगीर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कौशल किशोर और मिश्री रविदास पहुंचे। मिश्री रविदास ने तिरंगा फहराया।

इस टोले में लगभग 500 से अधिक लोगों की आबादी है, लेकिन सड़क, नाली और गली की हालत अब भी बेहद खराब है। नीतीश कुमार की निश्चय योजनाओं में से एक भी योजना यहां सफल होती नहीं दिख रही है।

1000841117

विधायक कौशल किशोर पिछले चार वर्षों से यहां स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के लिए आते रहे हैं, लेकिन अब तक सड़क और नाली की समस्या जस की तस बनी हुई है। स्थानीय महिलाओं का कहना है कि इस बार वे नहर किनारे झंडा फहरवाएंगी और अपनी समस्याएं विधायक के सामने रखेंगी।

गिरियक प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि भी यहां आते हैं, लेकिन सड़क निर्माण अभी तक नहीं हो पाया है। लोगों का सवाल है कि जब विधायक स्वयं महादलित समाज से आते हैं, तो उनके अपने समाज की समस्याओं का समाधान क्यों नहीं हो पा रहा है? महिलाओं ने सड़क, नाली और गली के निर्माण की मांग की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *