अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम

0
1000759398

संवाद सूत्र, गिरियक | पावापुरी सहायक थाना क्षेत्र के बकरा गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिलाव थाना क्षेत्र के कमदारगंज गांव निवासी स्व. शीतल यादव के पुत्र बिंदेश्वरी यादव के रूप में की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिंदेश्वरी यादव प्रतिदिन दूध पहुंचाने के लिए बकरा गांव जाया करते थे। शनिवार को भी वे दूध लेकर बकरा गांव जा रहे थे, तभी रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क पार करते समय बिहारशरीफ की ओर से आ रही एक तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

1000759398

स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना पावापुरी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल वृद्ध को भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान, पावापुरी ले जाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक के तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

पावापुरी थाना प्रभारी गौरव कुमार सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि बिंदेश्वरी यादव की मृत्यु सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई है। वे दूध विक्रेता थे। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *