प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम, सोगरा उच्च विद्यालय के मैदान में बनी सफलता की नई इबारत

0
IMG-20250708-WA0048

बिहार शरीफ (नालंदा) : बिहार राज्य खेल प्रतिभा खोज कार्यक्रम के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन सोगरा उच्च विद्यालय के खेल मैदान में किया गया। यह आयोजन जिला शिक्षा पदाधिकारी के कुशल नेतृत्व में तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अंशु कुमारी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता की संपूर्ण व्यवस्था खेल रेफरी सुबोध कुमार (टाउन उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिहारशरीफ), बीआरसी अकाउंटेंट रंजन कुमार, लेखापाल एवं सभी खेल शिक्षकों के सहयोग से की गई।

प्रतियोगिता के दौरान कई खेल विधाओं में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंडर-16 बालक वर्ग के कबड्डी फाइनल मुकाबले में सीआरसी पी. अल. साहू की टीम ने जोरदार संघर्ष के बाद सीआरसी पावा की टीम को हराकर प्रखंड विजेता का खिताब हासिल किया। विजेता टीम में सुधांशु कुमार, शुभम कुमार, रोहित कुमार, रॉकी कुमार, सागर कुमार, नितिन कुमार, नीरज कुमार, शिवा कुमार और अमन कुमार शामिल थे।

1000749478

जिला शिक्षा पदाधिकारी, खेल पदाधिकारी और अंशु कुमारी ने विजेता टीम को बधाई देते हुए उन्हें आगे की प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत करने को प्रेरित किया। प्रतियोगिता के संचालन में रंजन कुमार ने बच्चों के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की। खेल रेफरी सुबोध कुमार ने शुरू से अंत तक कड़ी धूप में भी बच्चों के बीच रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया।

प्रतियोगिता में शारीरिक शिक्षक शाहनवाज (सोगरा उच्च विद्यालय), संतोष कुमार (सर्वोदय उच्च विद्यालय, सोहसराय), संजय कुमार पटेल (डुमरमा), मुकेश राज (श्री शिव शंकर उच्च विद्यालय, तंगी), अशोक कुमार (स्काउट गाइड, आरजीएल उच्च विद्यालय, छबीलापुर), अजय कुमार, सोनल, साक्षी, रेखा कुमारी (शीतला उच्च माध्यमिक विद्यालय, मघदा) और अजीत कुमार (ऑक्नमामा उच्च विद्यालय) का सराहनीय योगदान रहा।

1000749476

प्रतियोगिता के अंतिम दिन साइकिल रेस, बालिका वर्ग की कबड्डी सहित कई खेल विधाएं आयोजित की गईं। अंडर-14 बालिका वर्ग के कबड्डी मुकाबले में सीआरसी छबीलापुर की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। शिक्षक अजय कुमार और प्राचार्य शैलेन्द्र प्रसाद ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती और कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *