बिहार राज्य खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का सोगरा हाई स्कूल में हुआ भव्य शुभारंभ, प्रतिभागियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

0
IMG-20250706-WA0081

बिहार शरीफ (नालंदा) : बिहार राज्य खेल प्रतिभा खोज के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन सोगरा उच्च विद्यालय के खेल प्रांगण में किया गया। इस प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ सोगरा के सचिव आफताब आलम द्वारा किया गया। उद्घाटन के अवसर पर अकाउंटेंट रंजन कुमार ने सचिव आफताब आलम को बुके देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर खेल शिक्षक सुबोध कुमार, मोहम्मद शाहनवाज, प्रवीण कुमार, संतोष कुमार, संजय कुमार पटेल, मुकेश राज, अशोक कुमार, धनंजय कुमार, एवं शैलेन्द्र प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

1000745257

प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागियों का विवरण इस प्रकार है:

क्रिकेट बॉल थ्रो प्रतियोगिता

  • अंडर-14 (बालिका वर्ग)सुहानी कुमारी, यू.एम.एस. हवेली
  • अंडर-16 (बालक वर्ग)आकाश कुमार, उच्च माध्यमिक विद्यालय बियाबानी
  • अंडर-16 (बालिका वर्ग)अनीता कुमारी, उच्च माध्यमिक विद्यालय बियाबानी
  • अंडर-14 (बालक वर्ग)करण कुमार, उच्च विद्यालय हवेली

लॉन्ग जंप प्रतियोगिता

  • अंडर-14 (बालिका वर्ग)अंजुम आरा, सोगरा उच्च विद्यालय
  • अंडर-16 (बालिका वर्ग)शिवानी रानी, उच्च विद्यालय हवेली
  • अंडर-14 (बालक वर्ग)कुणाल कुमार, यू.एम.एस. परोहा
  • अंडर-16 (बालक वर्ग)मोहम्मद दिलशाद, सोगरा उच्च विद्यालय
1000745256

दौड़ प्रतियोगिता

  • अंडर-16 (बालिका वर्ग) – 600 मीटरस्मृति कुमारी, यू.एम.एस. ओकनामा
  • अंडर-16 (बालिका वर्ग) – 800 मीटरसुरुचि कुमारी, यू.एम.एस. हवेली
  • अंडर-16 (बालिका वर्ग) – 100 मीटरज्योति कुमारी, नालंदा कॉलेजिएट
  • अंडर-16 (बालक वर्ग) – 800 मीटरचंदन कुमार, टाउन उच्च विद्यालय
  • अंडर-16 (बालक वर्ग) – 600 मीटरगौरव कुमार, उच्च विद्यालय हवेली
  • अंडर-14 (बालिका वर्ग) – 60 मीटरगौरी कुमारी, यू.एम.एस. दारोगा बिगहा
  • अंडर-14 (बालक वर्ग) – 60 मीटरधर्मवीर कुमार, यू.एम.एस. छबीलापुर
  • अंडर-16 (बालक वर्ग) – 100 मीटरनीरज कुमार यादव, यू.एम.एस. सकरौली

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। आयोजन ने स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान और प्रोत्साहन के लिए एक सशक्त मंच प्रदान किया, जिसे सभी उपस्थितजनों ने सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!