राजगीर: सरस्वती विद्या मंदिर के मेधावी छात्रों को ITSE में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया

राजगीर (नालंदा) : सरस्वती विद्या मंदिर, हसनपुर, राजगीर में अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा 2024-25 (International Talent Search Examination – ITSE) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी भैया-बहनों को सम्मानित किया गया। इस विशेष अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के परीक्षा प्रमुख आचार्य सत्य प्रकाश जी द्वारा किया गया। समारोह में प्रधानाचार्य श्री अनंत कुमार सिन्हा, उप प्रधानाचार्य श्री रामजी प्रसाद सिन्हा, विज्ञान विभाग प्रमुख श्री अनिल द्विवेदी सहित समस्त आचार्यगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान विज्ञान मेला की आगामी गतिविधियों की घोषणा की गई और विज्ञान प्रभारी के रूप में श्री रोहित कुमार महतो को उत्तरदायित्व सौंपा गया। आयोजन के दौरान तकनीकी कारणों से माइक व्यवस्था में थोड़ी असुविधा रही, लेकिन विद्यार्थियों के उत्साह और ऊर्जा में कोई कमी नहीं आई। कार्यक्रम के अंतिम चरण में प्रधानाचार्य श्री अनंत कुमार सिन्हा ने विद्यार्थियों को सफलता का सूत्र बताया, वहीं उप प्रधानाचार्य श्री रामजी प्रसाद सिन्हा ने छात्रों को अपने लक्ष्य की ऊँचाइयों तक पहुंचने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ किया गया।

इस सम्मान समारोह में जिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, उनकी सूची इस प्रकार है:
- जॉली चतुर्वेदी (कक्षा 9E) – विषय: कंप्यूटर, गणित, विज्ञान। पुरस्कार: ₹50,000 का चेक, एक लैपटॉप, कंप्यूटर में स्वर्ण पदक, गणित एवं विज्ञान में प्रमाण पत्र।
- आराध्या यश्वी (कक्षा 9E) – विषय: EISE, ITSE, TSE। पुरस्कार: गणित में स्वर्ण पदक, ₹500 का चेक।
- आद्य यशु (कक्षा 9D) – विषय: ETSE, MTSE, GTSE। पुरस्कार: गणित में रजत पदक, ₹500 का चेक।
- नैंसी शर्मा (कक्षा 9D) – विषय: ETSE, MTSE, CITSE। पुरस्कार: गणित में कांस्य पदक।
- अभिराम चतुर्वेदी – विषय: गणित, विज्ञान, कंप्यूटर। पुरस्कार: कंप्यूटर में स्वर्ण पदक, ₹500 का चेक, गणित एवं विज्ञान में प्रमाण पत्र।
- रभ्या सिंह – विषय: विज्ञान। पुरस्कार: विज्ञान में कांस्य पदक एवं सहभागिता प्रमाण पत्र।
- रुहानिका राज – विषय: सामान्य ज्ञान। पुरस्कार: गोल्ड मेडल एवं “Certificate of Excellence”।

विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं और आशा व्यक्त की कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और ऊँचाइयाँ छूने के लिए प्रेरित करेगा।