गिरियक प्रखंड में राजद की बैठक संपन्न, मोहम्मद तसदुक आजम पुनः प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत

0
Screenshot_20250531_085231_WhatsApp

गिरियक (नालंदा) : गिरियक प्रखंड के जिला परिषद भवन डाक बंगला (इंग्लिश) में राष्ट्रीय जनता दल की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता गिरियक प्रखंड के निर्वाची पदाधिकारी धनंजय यादव उर्फ पप्पू यादव ने की। बैठक में उपस्थित राजद कार्यकर्ताओं की सर्वसम्मति से मोहम्मद तसदुक आजम को दूसरी बार गिरियक प्रखंड राजद अध्यक्ष और यशवंत राज को प्रखंड प्रधान महासचिव के रूप में मनोनीत किया गया।

इस बैठक में पारस राजवंशी, अवधेश यादव, विपिन यादव, दीपक यादव समेत कई अन्य राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद तसदुक आजम द्वारा विभिन्न पंचायतों और नगर पंचायतों के अध्यक्षों की घोषणा की गई। चोरसुआ पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार, रैतर पंचायत अध्यक्ष बुल्लू कुमार, पूरैनी पंचायत अध्यक्ष करनेस कुमार, प्यारेपुर पंचायत अध्यक्ष रविकांत कुमार, घोषरामा पंचायत अध्यक्ष गौरव कुमार, पावापुरी नगर पंचायत अध्यक्ष दयानंद रैना, गिरियक नगर पंचायत अध्यक्ष मो. शाहनवाज अंसारी और गाजीपुर पंचायत से मो. खुर्शीद खान तथा पंचायत अध्यक्ष कमलेश कुमार को मनोनीत किया गया।

इन मौके पे राष्ट्रीय जनता दल के सुधीर कुमार, अवधेश यादव, वसीम बबलू यादव, विपिन कुमार, रोशन कुमार, दीपक चौधरी, मनोज कुमार, चंदन कुमार, जियाउल, प्रशांत सहित अन्य नेताओं का समर्थन प्राप्त हुआ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *