समावेशी शिक्षा की मिसाल, दिव्यांग बच्चों को मिला सहारा : 150 दिव्यांग बच्चों के बीच नि:शुल्क सहायक उपकरणों का वितरण

0
1000667505

बिहार शरीफ (नालंदा) : आज मंगलवार को प्रखंड संसाधन केंद्र, बिहारशरीफ स्थित डे-केयर सेंटर में पूर्व से चिन्हित सभी प्रकार के दिव्यांग बच्चों के बीच नि:शुल्क सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। यह वितरण जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अंशु कुमारी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

इस आयोजन का संचालन बिहार शिक्षा परियोजना के समावेशी शिक्षा संभाग के अंतर्गत किया गया। जिला समन्वयक एवं मीडिया प्रभारी धनंजय कुमार ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के दौरान श्रवण यंत्र, दृष्टिबाधित बच्चों के लिए शिक्षण सामग्री, चलने-फिरने में असमर्थ बच्चों को व्हीलचेयर, अस्थि निशक्त बच्चों को ट्राइसाइकिल, वॉकर और अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए गए।

1000667400

जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार ने बच्चों से आत्मीयता के साथ भेंट की, उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया और भरोसा दिलाया कि उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने डे-केयर सेंटर के कर्मचारियों से आग्रह किया कि जिन बच्चों को सबसे अधिक आवश्यकता है, उन्हें प्राथमिकता दी जाए।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अंशु कुमारी ने बताया कि आज के कार्यक्रम में सात प्रखंडों – अस्थावां, नूरसराय, बिहारशरीफ, सारमेरा, बिंद, रहुई और परवलपुर – से लगभग 150 दिव्यांग बच्चे उपस्थित हुए, जिन्हें विभिन्न सहायक उपकरणों से लाभान्वित किया गया।

1000667383

इस दौरान रिक्की कुमार को श्रवण यंत्र, बॉबी कुमार (सीपी, मध्य विद्यालय तालाबपार), राजेश कुमार (नीरपुर बेलसर), अर्चना कुमारी (मध्य विद्यालय परासी, नूरसराय) को व्हीलचेयर तथा साहिल कुमार को सीपी सहायक उपकरण प्रदान किए गए। राजेश कुमार ने सहायक सामग्री प्राप्त कर कहा कि वह भविष्य में किसी और के सहारे बनना चाहते हैं और दिव्यांगता के बावजूद हार नहीं मानेंगे। इसी तरह का उत्साह बिहारशरीफ प्रखंड के आशुतोष कुमार और साहिल कुमार में भी देखा गया।

1000667361

सहायक उपकरण वितरण में शिक्षकों और विशेषज्ञों की भी अहम भूमिका रही। अजय कुमार (आरजीएल उच्च विद्यालय, छबीलापुर), विद्यासागर भारती (मध्य विद्यालय, साठपुर), प्रधानाध्यापक अनिल कुमार, दिव्यांग विशेषज्ञ नीतीश कुमार सिन्हा, सुबोध कुमार मजूमदार, लिली, दिनेश कुमार, बाल्मीकि कुमार, प्रेम कुमार पटेल, मनोज कुमार, गीता यादव, चंदन कुमार, जिया लाल, शैलेन्द्र पटेल और कृष्णानंद चौबे ने सक्रिय योगदान दिया।

1000667319

लाभान्वित होने वाले बच्चों में प्रत्युष राज, गोलू कुमार, अंशु कुमारी, दिव्यम भारती, बॉबी कुमार, शिवम् कुमार सहित कई अन्य दिव्यांग बच्चे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!