अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

0
IMG-20250205-WA0070

एंकर, नालंदा जिला के गिरियक थाना क्षेत्र के हैबतपुर मोड़ के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की शाम 2 अपराधियों को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए अपराधियों की पहचान सैदपुर निवासी बबलू कुमार और निरंजन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से दो लोडेड देशी कट्टे और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

गुप्त सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों अपराधी हैबतपुर मोड़ के पास दहशत फैलाने के इरादे से एकत्र हुए हैं। सूचना मिलते ही गिरियक थानाध्यक्ष साकेन्द्र कुमार बिन्द के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सशस्त्र बल की मदद से दोनों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान बबलू कुमार और निरंजन कुमार की कमर से लोडेड देशी कट्टे और जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पहले भी कर चुके हैं फायरिंग

गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। दिसंबर 2024 में, दोनों ने सैदपुर गांव में एक घर पर चढ़कर फायरिंग की थी और धमकी दी थी। इस मामले में गिरियक थाना कांड संख्या-464/24 के तहत BNS और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से वे फरार चल रहे थे।

बरामदगी:

दो लोडेड देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान:

  1. बबलू कुमार (पिता- रघुनन्दन यादव, निवासी- सैदपुर, थाना- गिरियक, जिला- नालंदा)
  2. निरंजन कुमार (पिता- सुरेन्द्र यादव, निवासी- सैदपुर, थाना- गिरियक, जिला- नालंदा)

पुलिस टीम के सदस्य:

पु०नि० साकेन्द्र कुमार बिन्द (गिरियक थानाध्यक्ष)

परि०पु०अ०नि० राहुल कुमार

स०अ०नि० विभाकर चौधरी (गिरियक थाना)

स०अ०नि० निशान्त भूषण ज्ञानेन्दु (गिरियक थाना)

सिपाही सूरज कुमार, प्रवीण कुमार एवं राजीव कुमार (BSAP-05, गिरियक थाना)

पुलिस दोनों अपराधियों से पूछताछ कर रही है और अन्य थानों से इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

1000440444 2

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *