डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित

भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर आज भारतीय जनता पार्टी, बिहार शरीफ महानगर उत्तरी के अध्यक्ष अमरेश कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आशा नगर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अमरेश कुमार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन और योगदान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब को भारतीय संविधान का जनक कहा जाता है। 6 दिसंबर 1956 को उनका निधन हुआ था और हर साल इस दिन को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है। डॉ. अंबेडकर का जीवन केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे भारतीय समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने जीवनभर समाज में व्याप्त छुआछूत, ऊंच-नीच और भेदभाव को समाप्त करने के लिए संघर्ष किया। उनके असाधारण योगदान के लिए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
महापरिनिर्वाण दिवस हमें बाबा साहेब के आदर्शों को याद करने और उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करने का अवसर प्रदान करता है। यह दिन हमें जाति, धर्म और भाषा के भेदभाव को समाप्त कर समाज में एकता और भाईचारा स्थापित करने की प्रेरणा देता है।
महानगर अध्यक्ष ने आगे कहा कि 2014 से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल और कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश के सभी वर्गों का बिना भेदभाव विकास किया है। पिछले दस वर्षों में 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालना इसका बड़ा उदाहरण है। समाज के अंतिम पायदान पर बैठे गरीब और असहाय लोगों के जीवन स्तर में भी अब काफी सुधार हुआ है।
इस अवसर पर नगर महामंत्री अमित शान सिंह, नगर उपाध्यक्ष जतन राव आर्य, नगर मंत्री गौरी देवी, हर्ष राज, सीता देवी, ध्रुव गौतम, सरोज देवी, सुजाता देवी, लक्ष्मी देवी, सूरज कुमार सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।