नालंदा में नदी में डूबने से 2 की मौत, पंचाने एवं लोकायन नदी में महिला और बुजुर्ग डूबे, दोनों शनिवार शाम से थे लापता

0
Screenshot_20250713_223201_WhatsApp

नालंदा : नालंदा में एक महिला समेत बुजुर्ग की नदी में डूबने से रविवार को मौत हो गई। मामला गिरियक एवं चिकसौरा थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान गिरियक थाना क्षेत्र के बजरंगी बिगहा गांव निवासी दुलार मांझी की (55) वर्षीया पत्नी गिरनी देवी एवं चिकसौरा थाना क्षेत्र के गिलानीपुर गांव निवासी स्वर्गीय बालों प्रसाद के (70) वर्षीय बेटे मन्नू प्रसाद के रूप में की गई है।

मृतक महिला के परिवार ने बताया कि शनिवार की शाम महिला शौच के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह नहीं लौटी, देर शाम जब खोजबीन की जाने लगी तो कहीं पता पता नहीं चल सका। रविवार की सुबह ग्रामीणों की नजर पंचाने नदी में उपलाए हुए शव पर दिखाई दिया। तब जाकर घटना का खुलासा हुआ। सम्भवतः पानी छूने के दौरान पैर फिसल गया होगा और डूब कर मौत हो गई।

1000761904

मृतक बुजुर्ग के परिजन ने बताया कि धान रोपनी के लिए मजदूर को खोजने के लिए शनिवार को घर से निकले थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे, रात में खोजबीन की गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। रविवार की सुबह फिर से खोजबीन की गई, तब पता चल की शव लोकयन नदी में उपलाया हुआ है। अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है की शौच के लिए बुजुर्ग नदी किनारे गए होंगे तभी यह हादसा हो गया।

गिरियक थानाध्यक्ष दीपक कुमार एवं चिकसौरा थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि नदी में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है। यूडी केस दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!