जदयू कार्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती का आयोजन

नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के जिला कार्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जदयू के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एकत्रित होकर कर्पूरी ठाकुर के योगदान, आदर्शों और विचारों को स्मरण किया।
कार्यक्रम की शुरुआत कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन और संघर्षों पर चर्चा करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।

नेताओं का संबोधन:
जिलाध्यक्ष मो. अरशद ने कहा, “कर्पूरी ठाकुर सादगी, ईमानदारी और त्याग की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए जो काम किए, वही कार्य हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनकी नीति और सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए आगे बढ़ा रहे हैं।”
जदयू के मुख्य प्रवक्ता भवानी सिंह ने कहा, “कर्पूरी ठाकुर एक दूरदर्शी नेता और ओजस्वी वक्ता थे। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव किए, जैसे मैट्रिक तक मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था और अंग्रेजी विषय की अनिवार्यता को समाप्त करना। उन्होंने हमेशा गरीबों और वंचितों के लिए कार्य किया और स्वार्थ की राजनीति से दूर रहे।”
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति:
इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मो. अरशद, पूर्व एमएलसी राजेश कुमार उर्फ राजू यादव, राजेंद्र प्रसाद, मोहम्मद असगर शमीम, मुख्य प्रवक्ता भवानी सिंह, गुलरेज अंसारी, बनारस प्रसाद, विनोद प्रसाद सिंह, विनय कुमार, विजय कुमार सिंह, अजय पटेल, अजय चंद्रवंशी, अरविंद कुमार, भारत भूषण प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, संजय पासवान, डॉ. अभिषेक कुमार, शैलेंद्र कुमार, सुरेश प्रसाद, देवन प्रसाद, अरविंद कुमार चंद्रवंशी, आलोक कुशवाहा, रूपेश कुमार, जनार्दन पंडित, शशिकांत कुमार, रामचंद्र चौहान, निशांत कुमार, अमरेश कुमार, राजेश चौधरी, विकास कुमार, अब्दुल हक, श्रवण कुमार, जनार्दन प्रसाद, शशि भूषण प्रसाद, सुनील दत्त, अमित कुमार रिकी, शशिकांत कुमार टोनी, मोहम्मद अहसान, प्रो. परविंदर कुमार, संजय कुमार, कुमार मंगलम सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कर्पूरी ठाकुर के सिद्धांतों को अपनाने और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
