राजगीर-कोडरमा के बीच सीधी रेल सेवा: 13 जनवरी से नई इंटरसिटी एक्सप्रेस की शुरुआत

0
train

पर्यटन नगरी राजगीर और झारखंड के औद्योगिक शहर कोडरमा के बीच सीधी रेल सेवा की शुरुआत हो गई है। रेलवे प्रशासन ने दानापुर-राजगीर इंटरसिटी एक्सप्रेस को कोडरमा तक विस्तार देने का निर्णय लिया है। यह नई सेवा 13 जनवरी से 31 मार्च 2025 तक प्रायोगिक आधार पर चलाई जाएगी।

दानापुर रेल मंडल के अधिकारियों के अनुसार, यह पहली बार है जब राजगीर से झारखंड के लिए सीधी रेल सेवा शुरू की गई है। ट्रेन संख्या 03322 के रूप में यह सेवा राजगीर से सुबह 10:55 बजे प्रस्थान करेगी और तिलैया, पहाड़पुर, गुरपा, गुझंडी सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अपराह्न 2:15 बजे कोडरमा पहुंचेगी।

वहीं, वापसी में यह ट्रेन संख्या 03321 के रूप में कोडरमा से अपराह्न 3:00 बजे रवाना होगी और शाम 5:50 बजे राजगीर पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन राजगीर इंटरसिटी एक्सप्रेस (13233) के रूप में शाम 6:00 बजे दानापुर के लिए प्रस्थान करेगी और रात 9:15 बजे दानापुर पहुंचेगी।

राजगीर स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि इस ट्रेन का नटेशर जंक्शन, तिलैया, पहाड़पुर, गुरपा और गुझंडी जैसे स्टेशनों पर ठहराव सुनिश्चित किया गया है। इससे यात्रियों को यात्रा के दौरान अधिक सुविधा मिलेगी। रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस प्रायोगिक सेवा की सफलता के आधार पर इसे स्थायी रूप देने पर विचार किया जाएगा, जिससे दोनों शहरों के बीच आवागमन और बेहतर हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!