वनगच्छा गांव के पास से तेलमर थाना पुलिस ने 150 कार्टून विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार

0
IMG-20260314-WA0127

राकेश कुमार की रिपोर्ट

हरनौत के तेलमर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अंतर राज्य शराब तस्कर एवं कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। सदर डीएसपी 2 संजय कुमार जायसवाल ने तेलमर थाना परिसर में स्थित एसडीपीओ कार्यालय में शनिवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि 13 मार्च की संध्या में तेलमर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक उजाला रंग का टाटा 407 ट्रक में विदेशी शराब को लेकर नूरसराय के रास्ते तेलमर की ओर जा रहा है। उक्त सूचना से वर्गीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराते हुए तेलमर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार के द्वारा सशस्त्र बल के साथ सलेमपुर करौटा मार्ग बनगच्छा गांव के समीप नाकाबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग अभियान की गई। जांच के दौरान टाटा 407 ट्रक के चालक और उप चालक से लदे सामान के बारे में पूछा गया तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इसके उपरांत ट्रक की विधिवत तलाशी ली गई तो धान की खाखरी के बोरा के नीचे छुपा कर रखे 150 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया। बरामद शराब एवं ट्रक को जप्त कर थाना लाया गया। दोनों गिरफ्तार तस्कर की पहचान झारखंड राज्य के गिरिडीह जिले के बैगाबाद थाना क्षेत्र के बेलडी गांव निवासी बलदेव हाजरा के पुत्र दिलीप कुमार पासवान एवं गिरिडीह थाना क्षेत्र के पाचंबा बोरा गांव निवासी लाखन सिंह के पुत्र विकास सिंह के रूप में की गई है। वही थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास को खंगहाला गया तो पाया गया कि दोनों गिरफ्तार अभियुक्त अंतरराष्ट्रीय शराब तस्कर और हत्याकांड का फरार अभियुक्त है। उन्होंने बताया कि बिहार मध्य निषेध एवं उत्पादन अधिनियम दर्ज कर अग्रतार अनुसंधान कर गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजने की तैयारी में पुलिस जुट गई है। वही मौके से एक नोकिया का मोबाइल फोन एवं ₹2200 नगद बरामद किया गया है। छापेमारी के दौरान थाना में पद स्थापित दरोगा अमर सिंह, धीरज कुमार, सिपाही मधुबन कुमार मोहित और अर्धनागिन कुमारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *