नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती और महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय कुंवर सेना ने आयोजित किया श्रद्धांजलि सम्मान समारोह

0
IMG-20250123-WA0122

राष्ट्रीय कुंवर सेना द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती (23 जनवरी) और महावीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि (19 जनवरी) को पखवाड़े के रूप में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आरा के रामलीला मैदान स्थित मानस मंदिर महावीर स्थान (वीर कुंवर सिंह रमना मैदान) में श्रद्धांजलि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सेना प्रमुख निर्मल सिंह शक्रवार ने किया, जबकि संचालन अशोक यादव और निर्मल सिंह शक्रवार ने किया। सभा की अध्यक्षता भी निर्मल सिंह शक्रवार ने की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि आरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी शिवदास सिंह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर प्रसाद ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस, महाराणा प्रताप, और 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक वीर कुंवर सिंह जैसे महापुरुषों को याद करना सामाजिक एकता और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए जरूरी है। इन महापुरुषों ने देश की आजादी और विश्व शांति के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। इनके योगदान को केवल भारत में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में ख्याति मिलनी चाहिए।

1000466700

सेना प्रमुख निर्मल सिंह शक्रवार और भोजपुरिया सेना के प्रभात कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि देश की एकता और अखंडता आज खतरे में है। इन महापुरुषों की बलिदानी परंपरा और संस्कृति को जीवित रखकर ही देश की एकता और सांप्रदायिक सौहार्द्र बनाए रखा जा सकता है।

कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन और नेताजी सुभाष चंद्र बोस व महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर की गई। उद्घाटन सेना प्रमुख निर्मल सिंह शक्रवार, शिवदास सिंह, यादव राम सकल सिंह भोजपुरिया, रघुवर प्रसाद, जिला अध्यक्ष महंत सिंह मुखिया, वार्ड पार्षद प्रयाग यादव, भोजपुरिया सेना के प्रभात सिंह और अशोक यादव ने संयुक्त रूप से किया।

समारोह के अंत में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। भोजपुरिया भाषा क्षेत्र (बिहार और उत्तर प्रदेश) को “भोजपुरांचल राज्य” का दर्जा देने और आरा में शाहाबाद प्रमंडल मुख्यालय की स्थापना के लिए संघर्ष और आंदोलन का प्रस्ताव पारित किया गया।

bal bharti page 0001 1024x307 1

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक और राजनीतिक नेता उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से निर्मल सिंह शक्रवार, शिवदास सिंह, प्रभात कुमार सिंह, यादव राम सकल सिंह भोजपुरिया, अधिवक्ता मनोज सिंह, राम बाबू सिंह, रघुवर प्रसाद, राज किशोर सिंह, सियाराम प्रसाद (राष्ट्रीय महासचिव), महंत सिंह मुखिया, वीरमणि सिंह, देवी दयाल सिंह कुशवाहा, शत्रुघ्न सिंह, ठाकुर संजय कुमार सिंह, रणबीर सिंह, रामबाबू सिंह (सेमरा), टून टून सिंह और अमित कुमार जैसे लोग शामिल थे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय महामंत्री राज किशोर सिंह, शत्रुघ्न सिंह, देवी दयाल सिंह कुशवाहा और सियाराम पासवान द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस आयोजन ने राष्ट्रीय एकता, सांप्रदायिक सद्भाव और महापुरुषों की परंपरा को जीवित रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *