फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जिलेभर में एमडीए मेगा कैंप, 11 प्रखंडों में 544 बूथों पर दवा वितरण

0
IMG-20260211-WA0015

बिहारशरीफ (नालंदा), संवाददाता। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलेभर में 10 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक विशेष कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जिले के चिन्हित आंगनबाड़ी केंद्रों पर एमडीए (Mass Drug Administration) मेगा कैंप आयोजित कर बड़े पैमाने पर लाभार्थियों को दवा खिलाई गई।

अभियान के तहत 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़कर सभी पात्र लाभार्थियों को प्रत्यक्ष पर्यवेक्षित औषधि सेवन (Directly Observed Treatment) के माध्यम से दवा दी जा रही है। इसके लिए प्रत्येक केंद्र पर विशेष बूथ बनाकर स्वास्थ्यकर्मियों की निगरानी में दवा सेवन कराया जा रहा है।

11 प्रखंडों में 544 बूथ स्थापित

जिले के 11 प्रखंडों में कुल 544 बूथ स्थापित किए गए हैं, जहां लगभग 1 लाख 58 हजार 728 लाभार्थियों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान का शुभारंभ बिहारशरीफ सदर क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी आंगनबाड़ी केंद्र (कोड-49) और बबुरबन्ना, सोहसराय (कोड-7) से लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से किया गया।

1001246311

जीविका और आईसीडीएस की सक्रिय भागीदारी

लाभार्थियों की अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए जीविका समूह द्वारा जागरूकता एवं मोबिलाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। वहीं, आईसीडीएस की आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा केंद्रों पर कैंप आयोजित कर ऑनलाइन रिपोर्टिंग की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा फैसिलिटेटर और आशा कार्यकर्ता बूथों पर मौजूद रहकर लोगों को दवा खिलाने में सहयोग कर रहे हैं।

अधिकारी व कर्मी रहे मौजूद

अभियान के दौरान प्रकाश कुमार पासवान (BPM), रजनी कुमारी (CC), सुषमा कुमारी, अर्चना सिंह, आशा कुमारी, नीरू कुमारी, शर्मिला देवी, सरिता देवी (सभी CRP), जीविका नालंदा की टीम सहित कई कर्मी उपस्थित रहे।

इसके अलावा डॉ. जयप्रकाश सिंह (सिविल सर्जन), श्याम कुमार निर्मल (DPM), प्रमोद कुमार (स्वास्थ्य प्रबंधक), अर्चना कुमारी (DPO), रश्मि कुमारी (CDPO), सोनी कुमारी (महिला प्रवेक्षिका), डॉ. राम मोहन सहाय (जिला वेक्टर बॉर्न डिजीज नियंत्रण पदाधिकारी), वैजयंती कुमारी (सेविका), शबीला कुमारी (सहायिका), आशा कुमारी, मीना कुमारी, सोनी कुमारी एवं अशर्फी कुमारी सहित अन्य आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

लोगों से की गई अपील

स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और निर्धारित दवा का सेवन कर जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *