सोहसराय में ‘डी ऑपुलेंस सैलून एंड मेकअप सेंटर’ का भव्य शुभारंभ

0
Screenshot_20241225_214022_Chrome

नालंदा (रजनीश किरण): बुधवार को सोहसराय के किसान कॉलेज परिसर में ‘डी ऑपुलेंस सैलून एंड मेकअप सेंटर’ का भव्य उद्घाटन किया गया। इस प्रतिष्ठान का उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, नालंदा सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार और जदयू के राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

1000418563

मंत्री श्रवण कुमार ने उद्घाटन के अवसर पर कहा कि यह सैलून आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। अब शहरवासियों को शादी-विवाह में दुल्हा-दुल्हन की सजावट के लिए पटना या रांची जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह सैलून नालंदा जिले के लोगों के लिए एक बेहतरीन सेवा उपलब्ध कराएगा।

सांसद कौशलेंद्र कुमार ने सैलून में दी जा रही सेवाओं की सराहना करते हुए इसकी गुणवत्ता की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह सैलून न केवल शहरवासियों की जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि उन्हें विश्वस्तरीय सेवाएं भी प्रदान करेगा। वहीं, पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील कुमार ने सैलून के आधुनिक और आकर्षक माहौल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह एक नए लुक और स्टाइल के लिए बेहतरीन स्थान है।

1000419135

डी ऑपुलेंस सैलून की पहली शाखा नालंदा में

डी ऑपुलेंस के फाउंडर मानव मेहता ने बताया कि पटना में पहले से ही सैलून की छह शाखाएं संचालित हो रही हैं। नालंदा में यह उनकी पहली शाखा है। यहां पुरुष और महिलाओं दोनों के लिए अलग-अलग स्टाफ और सेवाओं की विशेष व्यवस्था की गई है। हेयरकट, स्किन केयर, पेडीक्योर, प्रोफेशनल मेकअप और दुल्हा-दुल्हन के लिए विशेष पैकेज जैसी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं।

सस्ती और विश्वस्तरीय सेवाएं

सैलून संचालक नवीन कुमार ने बताया कि ग्राहकों को सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं प्रदान करना उनकी प्राथमिकता है। मात्र ₹200 में हेयरकट और ₹250 में स्किन सर्विस जैसी सुविधाएं यहां उपलब्ध हैं। उन्होंने यह भी बताया कि नए साल के मौके पर ग्राहकों के लिए सभी सेवाओं पर 50% तक का कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है।

शादी सीजन के लिए विशेष पैकेज

सैलून में खासतौर पर शादी-विवाह के लिए दुल्हा-दुल्हन के मेकअप और ग्रूमिंग के लिए विशेष पैकेज तैयार किए गए हैं। नवीन कुमार ने कहा कि हमारा उद्देश्य बिहार के लोगों को विश्वस्तरीय ब्यूटी सर्विस का आनंद देना है, ताकि उन्हें किसी अन्य शहर जाने की जरूरत न पड़े।

‘डी ऑपुलेंस सैलून एंड मेकअप सेंटर’ न केवल शहरवासियों के लिए ब्यूटी और स्टाइल का एक नया केंद्र बनेगा, बल्कि उन्हें किफायती दामों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की सेवाएं प्रदान करेगा।

1000415832

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!