शरीर के समुचित विकास के लिए संतुलित आहार जरूरी : बीडीओ280 महिलाओं को दी गई पोषण किट

0
IMG-20260314-WA0129

अनुमंडल संवाददाता, राजगीर। राजीव लोचन की रिपोर्ट, राजगीर(नालंदा)। सिलाव प्रखंड के नेपुरा स्थित पर्यटन भवन के सभागार में शनिवार को विशेष पोषण जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें ग्रामीण महिलाओं को सही खान-पान, बेहतर जीवनशैली और स्वच्छता के बारे में बताया गया। इस दौरान 280 महिलाओं के बीच न्यूट्रिशन किट का वितरण भी किया गया। शिविर का उद्घाटन करते हुए बीडीओ प्रह्लाद कुमार ने कहा कुपोषण का सबसे बड़ा कारण सही खान-पान की कमी है। शरीर के समुचित विकास के लिए संतुलित आहार जरूरी है। खासकर गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को स्वच्छता के प्रति सजग रहने और बच्चों को मोबाइल की लत से दूर रखने की भी सलाह दी। सुदीप्ता पॉल ने कहा कि कुपोषण एक गंभीर समस्या है, जिससे लड़ने के लिए सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों और विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा पांकी, नेपुरा और चंडी मौ जैसे क्षेत्रों में महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और क्षमता विकास के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है, ताकि वे आर्थिक और शारीरिक रूप से सक्षम बन सकें। यह शिविर महिलाओं के ज्ञानवर्धन और कुपोषण को जड़ से मिटाने के उद्देश्य से एसओएस चिल्ड्रेन विलेज द्वारा लगाया गया। इस मौके पर प्रखंड समन्वयक संजय कुमार, महिला पर्यवेक्षिका पूनम कुमारी, डॉ. चंदन कुमार, गोपाल कुमार, डॉ. आलोक कुमार सहित अन्य शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *