डीआईईटी नूरसराय में 125 प्रशिक्षुओं के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम, डीएलएड सत्र 2025-27 का शुभारंभ

0
IMG-20260211-WA0027

रानी सिन्हा की रिपोर्ट, नूरसराय (नालंदा)। शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय (डायट) नूरसराय में सत्र 2025-27 में नामांकित कुल 125 प्रशिक्षुओं के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी के साथ दो वर्षीय डीएलएड प्रशिक्षण सत्र का विधिवत शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य शहनवाज आलम ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक प्रशिक्षण केवल डिग्री प्राप्त करने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार, संवेदनशील और कुशल शिक्षक बनने की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रशिक्षुओं को समर्पण, अनुशासन और निरंतर अध्ययन की भावना के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहिए।

प्रशिक्षण प्रभारी शशि भूषण आनंद ने प्रशिक्षण की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि सत्र के दौरान प्रशिक्षुओं को शैक्षणिक सिद्धांतों के साथ-साथ व्यावहारिक शिक्षण कौशल, कक्षा प्रबंधन, पाठ योजना निर्माण तथा नवाचार आधारित शिक्षण विधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे भविष्य में विद्यालयों में प्रभावी भूमिका निभा सकें।

इस अवसर पर वरीय व्याख्याता डॉ. पुष्कर कुमार, व्याख्याता मोहम्मद महफुज आलम, अर्चना नाथ, संगम भारती, ओमप्रकाश, डॉ. अनुप सिंह, अरविंद कुमार सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने प्रशिक्षुओं को सफल प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं दीं और संस्थान की शैक्षणिक परंपराओं से अवगत कराया।

कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण आरंभ करने का संकल्प लिया। संस्थान परिसर में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *