स्थापना दिवस बना यादगार, रंगारंग कार्यक्रमों और मनमोहक प्रस्तुति से गूंजा विनायका विद्या मंदिर

0
IMG-20260201-WA0041

रानी सिन्हा की रिपोर्ट | नूरसराय (नालंदा)

नूरसराय स्थित विनायका विद्या मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में समां बांध दिया। विशेष रूप से छात्राओं द्वारा दुर्गा स्तुति वंदना पर प्रस्तुत मनमोहक नृत्य ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एससीईआरटी के राइटर व सदस्य कृत प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण साधन है, जो उसे अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति अधिकारों एवं जिम्मेदारियों को समझने में सक्षम बनाती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से व्यक्ति की सोच विकसित होती है और वह अन्याय, भ्रष्टाचार व हिंसा जैसी बुराइयों से लड़ने में समर्थ होता है। साथ ही शिक्षा हमारी आर्थिक स्थिरता और आत्मनिर्भरता को भी मजबूत करती है।

स्थापना दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

इस मौके पर ई. मनोज कुमार, रविशंकर कुमार, सत्येंद्र कुमार, रंजीत कुमार, गोविंद गोपाल, संतोष कुमार, सुषमा कुमारी, सुनीता कुमारी, दीपक, चंदन, शिवानी सुमन, प्रीति सहित कई शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *