राजगीर में विश्वस्तरीय महाशिवरात्रि ध्यान उत्सव आज, जुटेंगे हजारों श्रद्धालु : आध्यात्मिक ऊर्जा का वैश्विक केन्द्र बनेगा राजगीर :
अनुमंडल संवाददाता, राजगीर।
राजीव लोचन की रिपोर्ट।
राजगीर (नालंदा) : प्राचीन इतिहास व आध्यत्म को अपने में समेटे हुए राजगृह एक बार फिर वैश्विक आध्यात्मिक मानचित्र पर विशेष पहचान बनाने जा रहा है। 15 फरवरी को स्टेट गेस्ट हाउस में विश्वस्तरीय महाशिवरात्रि ध्यान उत्सव का भव्य आयोजन हो रहा है। इसमें हजारों शिवभक्त, ध्यान साधक और आध्यात्मिक जिज्ञासु भाग लेंगे। इसके लिए गांव-गांव में प्रचार-प्रसार भी किया गया है। अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त रहस्यवादी दार्शनिक एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शक ओशमिन उर्फ राकेश चंद्रा के ने नेतृत्व में यह कार्यक्रम होना है। संयोजकों ने बताया कि यह केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि चेतना जागरण और आंतरिक ऊर्जा को ऊपर उठाने का अवसर है। इसमें शिवसूत्र एवं विज्ञान भैरव तंत्र पर आधारित ध्यान सत्र, भक्ति और ध्यान संगीत प्रस्तुतियां, शिव तांडव, नृत्य प्रस्तुति, पूरी रात चलने वाला ध्यान, साधना क्रम एवं भव्य महाआरती होंगे।

कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए देश-विदेश के कलाकार मंच पर अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इनमें प्रमुख रूप से अंतरराष्ट्रीय तबला वादक गिरीश विश्वा, सूफी गायक कपिल पुरोहित तथा अंतरराष्ट्रीय गिटार वादक गुड्डू मिश्रा सहित अनेक कलाकार भाग लेंगे। अंतरराष्ट्रीय संयोजक विश्वजीत तिवारी के नेतृत्व में सोनू कुमार, निरमा कुमारी, शोभा देवी, प्रदीप कुमार, सुनील यादव, शत्रुघ्न कुमार, किरण कुमारी, रविंद्र कुमार, निर्भय कुमार, खूश्बू कुमारी, नेहा कुमारी सहित सैंकड़ों लोग इसमें लगे हुए हैं। ओशमिन फाउंडेशन के ओशमिन उर्फ राकेश चंद्रा ने बताया कि महाशिवरात्रि केवल पर्व नहीं, बल्कि चेतना जागरण का दिव्य क्षण है। देश-विदेश के लोगों से कहा कि वे अधिक से अधिक की संख्या में राजगीर आएं।
