नालंदा जिला के मरीजों के लिए राहत: बिहार शरीफ में ‘माइंड केयर क्लिनिक एण्ड ममता मेडिकल हॉल’ पर न्यूरो व मानसिक रोगों का विशेषज्ञ इलाज शुरू

0
20260212_153437

बिहार शरीफ (नालंदा)। जिले के लोगों के लिए अब स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी राहत की खबर है। न्यूरो, मानसिक एवं नशा संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को अब पटना या अन्य बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। शहर के चोरा बगीचा मोड़, राजगीर रोड स्थित ‘माइंड केयर क्लिनिक एण्ड ममता मेडिकल हॉल’ में विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवा की विधिवत शुरुआत कर दी गई है। यहां प्रत्येक गुरुवार को मरीजों की जांच, परामर्श और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

क्लिनिक में न्यूरो एवं मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एन.एन. सिंह अपनी सेवाएं देंगे। उन्होंने बताया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में मानसिक और न्यूरो संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन सही इलाज और जागरूकता के अभाव में लोग समय पर उपचार नहीं करा पाते। इसी समस्या को देखते हुए स्थानीय स्तर पर यह सुविधा शुरू की गई है।

उन्होंने जानकारी दी कि क्लिनिक में मिर्गी, माइग्रेन, डिप्रेशन, तनाव, घबराहट, सिजोफ्रेनिया, ओसीडी, अनिद्रा, डिमेंशिया, भ्रम तथा यौन संबंधी समस्याओं सहित विभिन्न मानसिक रोगों का समुचित इलाज उपलब्ध रहेगा। मरीजों को दवा के साथ-साथ काउंसलिंग और मनोवैज्ञानिक परामर्श भी दिया जाएगा, ताकि वे तेजी से स्वस्थ हो सकें।

इसके अलावा शराब, सिगरेट, गुटखा व अन्य नशों की लत से पीड़ित लोगों के लिए विशेष नशा मुक्ति परामर्श की व्यवस्था की गई है। मोबाइल और इंटरनेट एडिक्शन, बच्चों में पढ़ाई में मन न लगना, अतिसक्रियता (हाइपरएक्टिविटी) जैसी समस्याओं के लिए भी विशेषज्ञ मार्गदर्शन और उपचार दिया जाएगा।

क्लिनिक प्रबंधन का कहना है कि स्थानीय स्तर पर ऐसी सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को समय पर इलाज मिलेगा, जिससे उनकी बीमारी गंभीर होने से पहले ही नियंत्रित की जा सकेगी। साथ ही बाहर इलाज कराने में होने वाले अतिरिक्त खर्च, समय और परेशानी से भी राहत मिलेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि इस पहल से नालंदा जिले के सैकड़ों मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *