महोत्सव के तीसरे दिन मंदिर परिसर में निकाली गयी शोभायात्रा :जैन धर्म का शास्वत मंत्र है नवकार : समीर भाई मेहता

0
IMG-20260214-WA0225

अनुमंडल संवाददाता, राजगीर

राजीव लोचन की रिपोर्ट…

राजगीर (नालंदा) : जैन श्वेताम्बर कोठी नौलखा मंदिर में 20वें तीर्थंकर भगवान श्री मुनिसुब्रत स्वामी जी का केवलज्ञान कल्याणक तीन दिवसीय महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार को नौलखा मंदिर में शोभायात्रा निकाली गयी। सैंकड़ों श्रद्धालु ढोल नगाड़े पर झूमते नाचते रहे।

शोभायात्रा के बाद मंदिर में स्नात्र महोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें कई राज्यों के श्रद्धालु शामिल हुए। प्रभु की विशेष अंगरचना भी मुनिदादा कल्याणक मंडल मुंबई के सदस्यों के द्वारा की गई। मुनि दादा कल्याणक मंडल मुंबई के समीर भाई मेहता ने कहा कि जैन धर्म का शास्वत मंत्र नवकार है। जिसकी आराधना करने से मनुष्य को काफी लाभ होता है। अपने जीवन का कल्याण कर सकता है।

जिमी भाई मेहता ने कहा कि भगवान महावीर के संदेश जियो और जिने दो का यदि पालन किया जाय तो पूरे विश्व में शांति कायम हो सकती है। अभी पूरा विश्व युद्ध की विभिषका से जुझ रहा है। संस्था के अध्यक्ष शशिकांत नवलखा ने कहा कि भगवान मुनिसुब्रत स्वामी के साथ जैन धर्म के कई तीर्थंकरों के चरण यहां पड़े हैं तथा उन्होंने इस नगरी में काफी विचरण भी किया है। यहां का कण-कण पवित्र है।

1001254001

संस्था के सचिव रंजन कुमार जैन ने कहा कि नौलखा मंदिर का अपना एक अलग महत्व है। इस मंदिर की विशेषता यह है कि इसके निर्माण में लौह पदार्थ का इस्तेमाल नहीं किया गया है। राजस्थान के कुशल कारीगरों के द्वारा छ: वर्षों में इसका निर्माण किया गया है। सहायक प्रबंधक ज्ञानेन्द्र पांडेय ने कहा कि कल्याणक पूजा का आयोजन हर साल किया जाता है। भगवान की आराधना कर काफी सकून मिलता है। संस्था के कैशियर संजीव कुमार जैन ने कहा कि नौलखा मंदिर का निर्माण राजस्थान के कुशल कारीगरों के द्वारा किया गया है। इस मौके पर वीरायतन की साध्वी यशा जी महाराज, साधना जी महाराज, संस्था के ट्रस्टी रणवीर कुमार जैन, ज्ञानेन्द्र पांडेय, संजीव कुमार जैन, भरत भाई मेहता, प्रमोद दुगड़, प्रतिक जैन, अंकित चौरड़िया, परेश संघवी, कोमल मेहता, दीपेश मेहता, नीलेश भाई, राजु भाई, पारस शाह, भाविन भाई, ललित शाह, निपुन मेहता, रमेश चन्द्र भूरा, सुशील कुमार जैन, सुखराज जैन, डौली जैन, मानसी जैन, मधु बेन, गीता बेन, प्रिया बेन सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *