पूरी दुनिया में भारत अकेला देश है जो ऑक्सीजन को प्राणवायु कहता है – राजीव रंजन भारती, शिक्षकों को वितरित किए गए 308 पौधे

0
IMG-20260213-WA0066

रानी सिन्हा की रिपोर्ट – नूरसराय (नालंदा): डायट नूरसराय में हिंदी विषय शिक्षण हेतु प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जिले के विभिन्न प्रखंडों के 140 प्राथमिक विद्यालय शिक्षकों के बीच शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मिशन हरियाली नूरसराय की ओर से 152 कटहल और 156 अमरूद सहित कुल 308 पौधे निःशुल्क वितरित किए गए।

कार्यक्रम में मिशन के संस्थापक राजीव रंजन भारती ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और क्लाइमेट चेंज आज पूरी दुनिया के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी है। इसे रोकने के लिए हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि भारत ही ऐसा देश है जो ऑक्सीजन को ‘प्राणवायु’, नदियों को ‘मां’ और पेड़ों की पूजा करता है, फिर भी देश की हवा की गुणवत्ता चिंताजनक बनी हुई है। देश की बड़ी आबादी प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर है, इसलिए धरती पर जीवन को सुरक्षित रखने के लिए हरियाली बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है।

व्याख्याता संगम भारती ने कहा कि बदलते परिवेश में कैंसर समेत कई गंभीर बीमारियां बढ़ रही हैं। प्रकृति के साथ संतुलित और प्रेमपूर्ण जीवनशैली अपनाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि हवा, मिट्टी और पानी जैसे प्राकृतिक संसाधन तेजी से प्रदूषित हो रहे हैं। इन मूलभूत तत्वों को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए कार्बन फुटप्रिंट कम कर ग्रीन फुटप्रिंट बढ़ाना होगा और प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण से जुड़ना होगा।

कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ. सरफराज आलम, राजीव रंजन भारती, विनय प्रकाश, पी. सिंह, नवीन कुमार, प्रमोद कुमार सहित कई शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *