डोर टू डोर कचरा नहीं होने से मोहल्लों में लगा गंदगी का अंबार :बिना सूचना के कचरा नहीं उठाया जाना ठीक नहीं :

0
IMG-20260216-WA0000

अनुमंडल संवाददाता, राजगीर।
राजीव लोचन की रिपोर्ट।

राजगीर (नालंदा) : पर्यटक नगरी में पिछले कुछ दिनों से डोर टू डोर कचरा उठाव नहीं हो रहा है। इस कारण मोहल्लों में गंदगी का अंबार जमा हो गया है। वार्डों में झाड़ू भी नहीं लग रहा है। सड़क से लेकर घरों तक गंदगी का अंबार लग गया है। वार्ड पार्षद डॉ. अनिल कुमार ने कि वार्ड में कचरा उठाव कई दिनों से नहीं हो रहा है। इस कारण लोगों को अपने घरों में आवाजाही में भी परेशानी हो रही है। बच्चों को स्कूल जाने के समय परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनके स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि शहर को नरक बनाने वाली एजेंसी पर कार्रवाई की जानी चाहिए। बिना किसी सूचना के कचरा घरों से उठाव बंद कर देना उचित नहीं है। लोगों ने बताया कि नगर परिषद लोगों से होल्डिंग टैक्स में कचरा का शुल्क भी जमा ले रही है। इसके बाद भी कचरा का उठाव नहीं किया जाना सही नहीं। वहीं पंचवटी नगर में पचम्मा बागीचा के तरफ तो सफाईकर्मी कभी आते ही नहीं है। लगता है मानो यह जगह शहर में नहीं कहीं गांव में बसा हो। बीस साल बीत गये, कई पार्षद बने। इस मोहल्ले के लोगों के लिए पार्षदों व अधिकारियों ने कोई सुध नहीं ली। रास्ता तक नहीं बनाया। लोग किसी तरह से अपने घरों तक पहुंच बनाते हैं। हालाकि कभी पानी पाइप बिछाने के नाम पर तो कभी गैस पाइप लाइन बिछाने के नाम पर कच्चे रास्ते को भी खोदकर छोड़ देते हैं। यह विकास का नमूना राजगीर की शोभा में चार चांद लगा देता है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अजीत कुमार ने कहा कि कचरा का उठाव जल्द ही चालू की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजगीर आगमन को लेकर सफाईकर्मियों को दूसरे स्थान पर लगा दिया गया था। इस कारण वार्ड में कचरा का उठाव नहीं हो सका। वार्ड 21 बड़ी मिल्की की स्थिति और भी दयनीय है। यहां पर इतनी गंदगी है कि यहां से होकर गुजरना भी मुश्किल होता है। इस पर न तो जनप्रतिनिधि का ही ख्याल है और न अधिकारी का। झाड़ू भी कभी नहीं पड़ती। एक तरफ जहां सूबे की सरकार पर्यटन स्थल राजगीर को सौंदर्यकरण को लेकर एक से बढ़कर काम कर रही है वहीं दूसरी ओर नगर के ठेकेदार व सफाईकर्मी द्वारा आम जनता एवं पर्यटकों को गंदगी से परेशान कर रहे हैं। शहर की मुख्य सड़कें तो चकाचक कर दी जाती है वहीं मोहल्ले की गलियों में गंदगी का अंबार लगा है। लोगों ने शहर को सुंदर व स्वस्थ बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *