कालीबीघा में 161 कलश यात्रा के साथ अखंड कीर्तन का शुभारंभ, भक्ति गीतों और हरिनाम संकीर्तन से गुंजायमान हुआ गांव

0
IMG-20260215-WA0098

गिरियक (नालंदा) : गिरियक प्रखंड अंतर्गत रैतर पंचायत के कालीबीघा गांव में धार्मिक आस्था, श्रद्धा और भक्ति के माहौल के बीच अखंड कीर्तन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। रविवार को 161 कलश यात्रा के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान की विधिवत शुरुआत हुई।

कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं, युवतियों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण किए महिलाएं भक्ति गीतों और जयघोष के साथ गांव की परिक्रमा करती रहीं। “हरि नाम” और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

श्रद्धालुओं ने गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर तक शोभायात्रा निकाली, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश की स्थापना की गई। इसके उपरांत अखंड कीर्तन का शुभारंभ हुआ, जो निर्धारित समय तक निरंतर जारी रहेगा।

1001255390

आयोजन समिति के सदस्य अमरनाथ चौधरी (पुजारी), पंडित दयानंद पांडे, सिकंदर कुमार, संजीव सौरव, आशुतोष, राहुल राज, शिव बालक यादव, लखन यादव, पवन कुमार, चंदन कुमार राणा, जगन्नाथ, महेंद्र यादव, बजरंगी यादव, दयानंद, वीरेश कुमार, श्रवण कुमार, गिरनी यादव, मोहन यादव, चौथी यादव और रामजी यादव सहित दर्जनों ग्रामीण आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

आयोजकों ने बताया कि अखंड कीर्तन के माध्यम से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की जा रही है। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग मिल रहा है तथा सुरक्षा एवं व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

इस धार्मिक आयोजन को लेकर कालीबीघा गांव में उत्साह का माहौल है और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *