# Keshav TV 24 is a reputed news channel known for delivering unbiased, accurate, and instant news. We cover a wide range of topics, including politics, Crime, Education, economy, sports, entertainment, science, and technology. > Keshav tv 24 news network ## Posts - [हरनौत-चेरो सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय नारायण पीठ पर मानव धर्मशास्त्र कथा भंडारा के साथ हुआ संपन्न](https://keshavtv24.com/the-three-day-long-narayan-peeth-organized-at-harnaut-chero-sun-temple-complex-concluded-with-the-manav-dharmashastra-katha-bhandara/): भंडारा में 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद किया ग्रहण हरनौत – प्रखंड क्षेत्र के चेरो ओपी थाना के के पास नेशनल हाईवे 20 किनारे स्थित चेरो सूर्य मंदिर तालाब परिसर में तीन दिवसीय नारायण पीठ पर मानव धर्मशास्त्र कथा का आयोजन किया गया था। जो सोमवार को विशाल भंडारा के साथ संपन्न हो गया। कथा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के क्षेत्र से आए हुए श्रद्धालुओं की उपस्थिति से पूरा चेरो सूर्य मंदिर परिसर धार्मिक माहौल में सराबोर नजर आया। इसके पूर्व कथा के अंतिम दिन कथावाचक संत देवराज नागर और भजन गायक सत्यजीत... - [नालंदा जिले के हरनौत में बम मिलने से इलाके में मची हड़कंप](https://keshavtv24.com/a-bomb-was-found-in-harnaut-in-nalanda-district-causing-panic-in-the-area/): चेरो ओपी थाना क्षेत्र के मुशहरी गांव के खंधा में बम मिलने से इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस हरनौत के चेरो ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत डिहरी पंचायत के मुशहरी गांव के खंधा में सोमवार की शाम 4 बजे एक डिब्बा में रखे बम मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही चेरो ओपी थाना पुलिस उक्त स्थान पर पहुंच कर तुरंत पूरे इलाके को सुरक्षा के घेरे में ले लिया। वही ग्रामीणों के बीच कुछ देरी के लिए अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। बम की खबर सुनते ही सैकड़ो ग्रामीणों के... - [अंबेडकर जयंती से पहले भाजपा एससी मोर्चा का स्वच्छता अभियान, प्रतिमा स्थल की हुई सफाई](https://keshavtv24.com/bjp-sc-morcha-launches-cleanliness-drive-ahead-of-ambedkar-jayanti-statue-site-cleaned/): बिहारशरीफ, संवाददाता।भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पूर्व सोमवार को बिहार शरीफ के देवी सराय स्थित उनकी प्रतिमा परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी, नालंदा अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मणिकांत पासवान ने किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई कर परिसर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाया। इस मौके पर भाजपा नालंदा के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं... - [नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, पीएम मोदी का संबोधन सुना गया](https://keshavtv24.com/the-nari-shakti-vandan-programme-echoed-the-message-of-women-empowerment-with-pm-modis-address-being-heard/): नालंदा, संवाददाता।भारतीय जनता पार्टी, नालंदा जिला कार्यालय में सोमवार (13 अप्रैल 2026) को नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लाइव संबोधन को सैकड़ों महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं ने एक साथ सुना। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश नेत्री सुषमा शाहू, जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तथा पटना की नमो ऐप जिला संयोजिका नेहा पोद्दार सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सुषमा शाहू ने महिला सशक्तिकरण पर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि यह अवसर ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण है। प्रधानमंत्री मोदी ने... - [ट्विनिंग कार्यक्रम के तहत हरगामा के छात्रों ने छबीलापुर विद्यालय का किया शैक्षणिक भ्रमण](https://keshavtv24.com/under-the-twinning-programme-students-of-hargama-made-an-educational-tour-to-chhabilapur-school/): बिहारशरीफ, संवाददाता।शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और छात्रों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को आर.जी.एल. उच्च विद्यालय, छबीलापुर में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, हरगामा के छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक परिभ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्राचार्या सुषमा कुमारी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर हरगामा विद्यालय के शिक्षक—विकास कुमार, मोहम्मद अफजाल, नाजिया अली, इंदु कुमारी, ममता कुमारी, नूतन कुमारी, प्रिया कुमारी एवं अंजू कुमारी के साथ आए छात्र-छात्राओं ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला समेत विभिन्न शैक्षणिक संसाधनों को नजदीक से समझा।... - [निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने जारी किए कड़े निर्देश](https://keshavtv24.com/administration-strict-on-the-arbitrariness-of-private-schools-dm-issued-strict-instructions/): नालंदा, 7 अप्रैल। जिले में निजी विद्यालयों द्वारा अभिभावकों से विभिन्न मदों में अधिक शुल्क वसूली की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें निजी स्कूलों की कार्यप्रणाली पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में यह बात सामने आई कि कई निजी विद्यालय नामांकन, पुनर्नामांकन, वार्षिक शुल्क, विकास शुल्क, पुस्तक, यूनिफॉर्म, जूता, स्टेशनरी और परिवहन शुल्क के नाम पर अभिभावकों से अत्यधिक राशि वसूल रहे हैं। इसके अलावा कुछ स्कूलों द्वारा अभिभावकों को एक... - [भाजपा का 47वां स्थापना दिवस: नालंदा में भव्य कार्यक्रम, नेताओं ने दोहराया संगठन मजबूत करने का संकल्प](https://keshavtv24.com/bjps-47th-foundation-day-a-grand-event-in-nalanda-leaders-reiterated-their-resolve-to-strengthen-the-organization/): बिहारशरीफ (नालंदा)। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर नालंदा जिले में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पटना से पहुंचे नवल किशोर यादव (विधान परिषद सदस्य), बिहारशरीफ विधानसभा के विधायक डॉ. सुनील कुमार तथा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से उद्घाटन और ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार, सहोदेवी, शैलेंद्र कुमार, डॉ. आशुतोष कुमार, जिला महामंत्री वीरेंद्र गोप, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश्वर सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष, विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, जिला मंत्री प्रवीण... - [नालंदा में NIA का बड़ा एक्शन: गन हाउस समेत कई ठिकानों पर छापेमारी, अवैध हथियार तस्करी के नेटवर्क पर शिकंजा](https://keshavtv24.com/major-nia-action-in-nalanda-raids-on-several-locations-including-a-gun-house-crackdown-on-illegal-arms-smuggling-network/): बिहारशरीफ (नालंदा)। जिले में सोमवार तड़के सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हड़कंप मचा दिया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने लहेरी थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस मोड़ स्थित चर्चित ‘पीके गन हाउस’ समेत आधा दर्जन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। खबर लिखे जाने तक तीन घंटे से अधिक समय से सर्च ऑपरेशन जारी था। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री, स्मगलिंग और उससे जुड़े संगठित सिंडिकेट को ध्वस्त करने के उद्देश्य से की जा रही है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि इस नेटवर्क के तार अंतरराज्यीय गिरोह... - [मघड़ा हादसे पर डॉ. दिलीप कुमार का दौरा, उच्चस्तरीय जांच और मुआवजे की मांग](https://keshavtv24.com/dr-dilip-kumar-visits-maghda-accident-site-demands-high-level-inquiry-and-compensation/): बिहारशरीफ (नालंदा)। मघड़ा स्थित शीतला माता मंदिर में 31 मार्च को हुई दर्दनाक घटना के बाद विश्व मानवाधिकार संरक्षण आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व स्नातक अधिकार मंच के संयोजक डॉ. दिलीप कुमार ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस हादसे में दम घुटने से आठ श्रद्धालु महिलाओं की मौत हो गई थी, जिससे पूरे जिले में शोक का माहौल है। दौरे के दौरान प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह मंदिर अत्यंत पौराणिक है और यहां वर्षों से प्रत्येक मंगलवार को जल चढ़ाने और पूजा-अर्चना के लिए भारी भीड़ उमड़ती रही है।... - [नालंदा में बड़ा हादसा: शीतला माता मंदिर में भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की मौत](https://keshavtv24.com/major-accident-in-nalanda-stampede-at-sheetla-mata-temple-9-devotees-killed/): 8 महिलाओं की मौके पर मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम | दर्जनों घायल, कई की हालत गंभीर बिहारशरीफ/नालंदा । नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित मघड़ा शीतला माता मंदिर में मंगलवार सुबह चैत्र माह के आखिरी मंगलवार के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई। इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 8 महिलाएं मौके पर ही दम तोड़ चुकी थीं, जबकि एक पुरुष ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। हादसे में दर्जनों लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। भीड़... - [बिहारशरीफ में खेलो इंडिया अस्मिता रग्बी स्टेट लीग का भव्य आगाज, खिलाड़ियों में दिखा जबरदस्त उत्साह](https://keshavtv24.com/khelo-india-asmita-rugby-state-league-kicks-off-in-bihar-sharif-with-great-enthusiasm-among-players/): प्रेम सिंघानिया की रिपोर्ट, बिहारशरीफ (नालंदा) दीप नगर स्टेडियम, बिहारशरीफ में खेलो इंडिया अस्मिता रग्बी फुटबॉल स्टेट लीग (अंडर-15 एवं अंडर-18) का भव्य शुभारंभ सोमवार को हुआ। यह दो दिवसीय प्रतियोगिता 30 से 31 मार्च तक आयोजित की जा रही है, जिसमें बिहार के 10 जिलों के खिलाड़ी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। खेल प्राधिकरण भारत सरकार, खेल मंत्रालय, रग्बी इंडिया, रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार एवं रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ नालंदा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का जोश और खेल भावना देखते ही बन रही है। मैदान पर रोमांचक मुकाबलों ने... - [नगरनौसा पीएचसी में रिश्वत लेते बीसीएम गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा](https://keshavtv24.com/bcm-arrested-for-taking-bribe-at-nagarnausa-phc-vigilance-team-caught-him-red-handed/): नगरनौसा (नालंदा) : नालंदा जिले के नगरनौसा प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। आशा कर्मी की बहाली के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में बीसीएम मंजीत कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, नगरनौसा क्षेत्र की एक महिला बॉबी कुमारी से आशा कार्यकर्ता की बहाली कराने के एवज में आरोपी बीसीएम ने 25 हजार रुपये की मांग की थी। महिला ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की, जिसके बाद टीम ने मामले की जांच कर जाल बिछाया। योजना के तहत जैसे ही बीसीएम मंजीत... - [समृद्धि यात्रा: आज नालंदा दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री नितीश कुमार , 810 करोड़ से अधिक की योजनाओं की देंगे सौगात](https://keshavtv24.com/samriddhi-yatra-chief-minister-nitish-kumar-will-be-on-a-visit-to-nalanda-today-will-present-schemes-worth-more-than-rs-810-crore/): बिहारशरीफ/नालंदा: मुख्यमंत्री नितीश कुमार अपनी महत्वाकांक्षी ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत आज अपने गृह जिला नालंदा के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल है, वहीं जिला प्रशासन ने सुरक्षा और स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नालंदा को 810 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की बड़ी सौगात देंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए शहर की सूरत बदली नजर आ रही है। प्रमुख सड़कों की मरम्मत, रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण का कार्य युद्धस्तर पर पूरा किया गया है। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत... - [छठ घाट योजना में घूसखोरी का खेल बेनकाब, 12 हजार घुस लेते बीपीआरओ अधिकारी गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाई](https://keshavtv24.com/bribery-racket-exposed-in-chhath-ghat-scheme-bpro-officer-arrested-for-accepting-rs-12000-bribe-major-vigilance-action/): नगरनौसा (नालंदा): नालंदा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) अनुष्का कुमारी को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खपुरा निवासी अजय कुमार ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि पंचायत समिति द्वारा उनके गांव में छठ घाट की सीढ़ी निर्माण योजना अनुशंसित की गई थी। लेकिन इस योजना को प्रारंभ कराने, फाइल आगे बढ़ाने एवं सरकारी कार्य को सुचारू रूप से... - [अत्याचार निवारण अधिनियम की समीक्षा बैठक, 560 लाख की सहायता राशि वितरित](https://keshavtv24.com/a-review-meeting-of-the-prevention-of-atrocities-act-was-held-and-assistance-amounting-to-rs-560-lakh-was-distributed/): शंकर कुमार की रिपोर्ट नालंदा। जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 तथा मैनुअल स्कैवेंजर्स निषेध एवं पुनर्वास अधिनियम, 2013 के तहत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की वर्ष 2026 की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिनियम के तहत दर्ज मामलों, पीड़ितों को दी गई आर्थिक सहायता तथा लंबित मामलों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में 179 लाभुकों को प्रथम किस्त और 428 लाभुकों को द्वितीय किस्त के रूप में कुल 560 लाख रुपये... - [दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित, ‘संबल’ योजना के तहत मिली मदद](https://keshavtv24.com/distributed-assistive-devices-to-the-disabled-received-help-under-the-sambal-scheme/): शंकर कुमार की रिपोर्ट नालंदा। मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र ‘संबल’ योजना के तहत जिले में चिन्हित दिव्यांगजनों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार एवं उप विकास आयुक्त शुभम कुमार ने लाभार्थियों को उपकरण सौंपे। इस दौरान कुल 5 श्रवण यंत्र, 1 एमएसआईईडी किट तथा 1 बैसाखी का वितरण किया गया। अधिकारियों ने मौके पर ही श्रवण यंत्रों की कार्यक्षमता की जांच कर यह सुनिश्चित किया कि सभी उपकरण सही तरीके से काम कर रहे हैं। जिलाधिकारी और उप विकास आयुक्त ने दिव्यांगता कोषांग के कर्मियों को निर्देश दिया कि... - [राजगीर में त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने दिए आवश्यक निर्देश](https://keshavtv24.com/peace-committee-meeting-held-in-rajgir-regarding-festivals-administration-gave-necessary-instructions/): संजीव कुमार बिट्टू की रिपोर्ट, राजगीर। आगामी ईद-उल-फितर, चैती छठ, रामनवमी एवं चैती नव दुर्गा पर्व 2026 को लेकर अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर (आरआईसीसी) के सभागार में अनुमंडल स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी, राजगीर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, राजगीर ने संयुक्त रूप से की। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं अनुमंडल शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। सदस्यों ने विशेष रूप से पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने पर... - [नालंदा में नदी किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी: लापता आटा चक्की संचालक की मौत पर रहस्य बरकरार, जांच में जुटी पुलिस](https://keshavtv24.com/sensation-due-to-finding-the-body-of-a-youth-on-the-river-bank-in-nalanda-mystery-remains-over-the-death-of-the-missing-flour-mill-operator-police-engaged-in-investigation/): रानी सिन्हा की रिपोर्ट, नगरनौसा (नालंदा) : नालंदा जिले के नगरनौसा थाना अंतर्गत रघुनाथपुर ग्राम में मंगलवार को एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। नदी किनारे शव होने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगरनौसा पुलिस को सूचना मिली कि रघुनाथपुर स्थित कमलेश राम के घर के सामने, डोर नदी के दक्षिणी किनारे पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही नगरनौसा थानाध्यक्ष ने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर क्षेत्र को सुरक्षित किया और मामले की छानबीन शुरू की। निरीक्षण... - [वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर नालंदा प्रशासन सक्रिय, ‘अटल वयो अभ्युदय योजना’ से जागरूकता अभियान तेज](https://keshavtv24.com/nalanda-administration-is-active-in-respecting-the-respect-and-safety-of-senior-citizens-awareness-campaign-is-intensified-through-atal-vayo-abhyudaya-yojana/): शंकर कुमार की रिपोर्ट, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की रक्षा और उनके सम्मानजनक जीवन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को नगर भवन में एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन और सामाजिक सुरक्षा कोषांग, नालंदा के तत्वावधान में “अटल वयो अभ्युदय योजना” के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और नई पीढ़ी (Genz) के साथ उनके संबंधों पर केंद्रित एक विशेष जागरूकता कॉमिक पुस्तिका (संवाद संस्करण) का विमोचन भी किया। कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक कार्यक्रम को... - [नालंदा में एलपीजी को लेकर प्रशासन सख्त: भरपूर स्टॉक, अफवाहों से दूर रहने की अपील, कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई](https://keshavtv24.com/nalanda-administration-strict-on-lpg-abundant-stock-appeal-to-stay-away-from-rumours-strict-action-will-be-taken-against-black-marketing/): शंकर कुमार की रिपोर्ट, नालन्दा जिले में रसोई गैस (एलपीजी) की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी कुंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने संयुक्त समीक्षा बैठक की। कलेक्ट्रेट में आयोजित इस बैठक में तेल विपणन कंपनियों के अधिकारियों और गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ आपूर्ति शृंखला की विस्तृत समीक्षा की गई। स्टॉक में पर्याप्त सिलेंडर, निर्बाध आपूर्ति जारी समीक्षा के दौरान पाया गया कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त भंडार मौजूद है। आंकड़ों के अनुसार, आईओसीएल (IOCL) की 18 एजेंसियों के पास 4,501 सिलेंडर, बीपीसीएल (BPCL) की 27 एजेंसियों के पास 7,148... - [साइबर ठगों का खतरनाक जाल बेनकाब: लॉटरी, वीडियो कॉल और APK फ्रॉड से बचने के लिए नालंदा पुलिस ने जारी की बड़ी चेतावनी](https://keshavtv24.com/dangerous-network-of-cyber-fraudsters-exposed-nalanda-police-issues-major-warning-to-avoid-lottery-video-call-and-apk-frauds/): शंकर कुमार की रिपोर्ट वर्तमान समय में तकनीक के बढ़ते प्रभाव के साथ-साथ साइबर अपराध के मामलों में भी अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। इसी गंभीर विषय पर आम जनता और विशेषकर युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से नालंदा साइबर थाना की टीम द्वारा इनर व्हील क्लब के सहयोग से एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किसान कॉलेज में किया गया। इस कार्यक्रम में इंस्पेक्टर कुंती कुमारी, (SI) अबू तालिब अंसारी और प्रोग्रामर इंजीनियर निखिल आनंद ने साइबर ठगी के नए और खतरनाक तरीकों का खुलासा करते हुए लोगों को सतर्क रहने की कड़ी हिदायत दी।अधिकारियों ने स्पष्ट... - [नालंदा में अफीम की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई, ड्रोन से खुलासा, पूरी फसल नष्ट](https://keshavtv24.com/major-crackdown-on-illegal-opium-cultivation-in-nalanda-drones-reveal-entire-crop-destroyed/): शंकर कुमार की रिपोर्ट, परवलपुर (नालंदा) : नालंदा जिले के परवलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अस्तुपुर गांव में पुलिस ने अवैध अफीम की खेती के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़े पैमाने पर लगी फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। मद्यनिषेध विभाग, नालंदा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में तकनीक का भी सहारा लिया गया, जहाँ ड्रोन के जरिए पहले खेतों की स्थिति की पुष्टि की गई और फिर छापेमारी कर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। मंगलवार को हुई इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए मद्यनिषेध विभाग के अधीक्षक लाला अजय कुमार... - [स्वच्छता व पोषण को लेकर निकाली गयी जागरूकता रैली](https://keshavtv24.com/awareness-rally-was-organised-for-cleanliness-and-nutrition/): अनुमंडल संवाददाता, राजगीर। राजीव लोचन की रिपोर्ट… राजगीर(नालंदा)।ठाकुर स्थान और लेनिन नगर में मंगलवार को स्वच्छता व पोषण को लेकर जागरूकता रैली निकाली गयी। इसमें शिक्षकों व बच्चों ने भाग लिया। रैली का नेतृत्व कर रहे साहित राज ने कहा कि हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना है। दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना है। रैली में बच्चों ने तख्तियां लेकर शामिल हुए। उन तख्तियों पर सफाई, पोषण के संदेश लिखे थे। वहीं नारे लगाकर भी लोगों को जागरूक किया गया। लोगों को उनको स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक किया गया। शिक्षिका किरण कुमारी ने कहा कि... - [नालंदा विश्वविद्यालय में कार्यवाहक कुलपति पर रहे प्रो. अभय कुमार सिंह बनाये गये झारखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति](https://keshavtv24.com/prof-abhay-kumar-singh-who-was-the-acting-vice-chancellor-of-nalanda-university-has-been-appointed-as-the-vice-chancellor-of-jharkhand-open-university/): कुलपति बनने के बाद प्रो. सिंह ने की राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री से मुलाकात :सुदूर ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचे उच्च शिक्षा : प्रो. सिंह अनुमंडल संवाददाता, राजगीर। राजीव लोचन की रिपोर्ट… राजगीर(नालंदा)। नालंदा विश्वविद्यालय में कार्यवाहक कुलपति पद पर रहे प्रोफेसर अभय कुमार सिंह झारखंड मुक्त विश्वविद्यालय का कुलपति बनाये गये हैं। प्रो. सिंह ने कुलपति का पद संभालने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विश्वविद्यालय की वर्तमान शैक्षिक एवं प्रशासनिक स्थितियों तथा विभिन्न गतिविधियों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। झारखंड मुक्त विश्वविद्यालय की भावी योजनाओं से... - [कतरीसराय थाना क्षेत्र से पांच साइबर ठग गिरफ्तार, साइबर ठगों के गिरफ्तारी से इलाका में मचा हड़कंप](https://keshavtv24.com/five-cyber-fraudsters-arrested-from-katarisara-police-station-area-causing-panic-in-the-area-due-to-the-arrest-of-cyber-fraudsters/): पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर ठगी का खुलासा, कतरीसराय से 5 गिरफ्तार राजगीर(नालंदा)। कतरीसराय थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली। डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गोरैया बिगहा तथा कतरपुर गांव में चलाये गये विशेष छापेमारी अभियान में पांच शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से ठगी में प्रयोग होने वाली सामान भी बरामद किया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक बागीचे में बैठकर साइबर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। एसपी नालंदा के निर्देश पर डीएसपी के नेतृत्व... - [अनुदान घोटाले के आरोप में पी.एम.एस. कॉलेज में बवाल, कर्मचारियों ने किया पुतला दहन](https://keshavtv24.com/allegations-of-a-grant-scam-spark-uproar-at-pms-college-employees-burn-an-effigy/): अमर वर्मा की रिपोर्ट, बिहारशरीफ के स्थानीय अस्पताल चौक पर पी.एम.एस. कॉलेज के कर्मचारियों और शिक्षकों ने कथित अनियमितताओं के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सचिव एवं प्रभारी प्राचार्य का पुतला दहन किया। धरना का नेतृत्व कर रहे डॉ. संजय कुमार, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. प्रियंका कुमारी समेत सैकड़ों शिक्षकों ने कॉलेज के सचिव डॉ. रघुनाथ प्रसाद कच्छवे और प्रभारी प्राचार्य डॉ. बलराम प्रसाद सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अनुदान वितरण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और पक्षपात किया गया है। उनका आरोप... - [बकाया वेतन रिलीज कराने के नाम पर 17 हजार घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, बीईओ भी नामजद](https://keshavtv24.com/teacher-arrested-for-accepting-bribe-of-rs-17000-in-the-name-of-releasing-pending-salary-beo-also-named/): शंकर कुमार सिन्हा की रिपोर्ट चंडी, नालंदा। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की टीम ने सोमवार को चंडी प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) में छापेमारी कर एक संसाधन शिक्षक को 17 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शिक्षक की पहचान मनोज कुमार वर्मा के रूप में हुई है। इस मामले में चंडी की प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) पुष्पा कुमारी को भी मुख्य अभियुक्त बनाया गया है। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई एक पीड़ित शिक्षक की शिकायत पर की गई। शिकायत में बताया गया था कि वर्ष 2017 से 2019 के दौरान मिड डे... - [आयुष ग्राम कार्यक्रम का आयोजन, छात्रों को योग, प्राणायाम और आयुष चिकित्सा पद्धतियों की दी गई जानकारी](https://keshavtv24.com/ayush-gram-program-was-organized-students-were-given-information-about-yoga-pranayam-and-ayush-medical-systems/): अमर वर्मा की रिपोर्ट नालंदा। राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत जिला आयुष समिति नालंदा द्वारा सोमवार को राजकीयकृत उच्च विद्यालय बैरा कोचरा में आयुष ग्राम (सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रम) का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी, नालंदा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को ऋतुचर्या, रोगों के निदान, संतुलित आहार-विहार, योग और प्राणायाम के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही आयुर्वेद,... - [कृषि यंत्रीकरण सह किसान मेला का शुभारंभ, आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए किसानों को किया गया प्रेरित](https://keshavtv24.com/agricultural-mechanization-cum-farmers-fair-inaugurated-farmers-were-encouraged-to-adopt-modern-technology/): शंकर कुमार सिन्हा की रिपोर्ट बिहारशरीफ (नालंदा)। श्रम कल्याण मैदान में सोमवार को दो दिवसीय जिला कृषि यंत्रीकरण सह किसान मेला 2025-26 का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों, उन्नत बीजों और नई कृषि तकनीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और कृषि यंत्रीकरण को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग से खेती की लागत कम होती है और उत्पादन... - [दिव्यांगजनों के लिए बैट्री चालित तिपहिया साइकिल मरम्मत शिविर शुरू, 11 लाभुकों की साइकिल ठीक](https://keshavtv24.com/battery-operated-tricycle-repair-camp-for-the-disabled-started-bicycles-of-11-beneficiaries-were-repaired/): शंकर कुमार सिन्हा की रिपोर्ट, बिहारशरीफ (नालंदा)। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, नालंदा द्वारा छत्र योजना (सम्बल) के अंतर्गत लाभुकों को वितरित बैट्री चालित तिपहिया साइकिलों की तकनीकी मरम्मत तथा खराब बैट्री और चार्जर के प्रतिस्थापन के लिए विशेष निःशुल्क शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रत्येक तीन माह में वरीय उप समाहर्ता सह सहायक निदेशक प्राची रिया के पर्यवेक्षण में आयोजित किया जाता है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इस वर्ष का पहला शिविर मार्च माह में आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को बिहारशरीफ प्रखंड, हरनौत, रहुई, नूरसराय तथा नगर निगम बिहारशरीफ क्षेत्र के... - [ईद, रामनवमी, चैती छठ व महावीर जयंती को लेकर प्रशासन अलर्ट: डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सुरक्षा और व्यवस्था चाक-चौबंद रखने का आदेश](https://keshavtv24.com/administration-alert-regarding-eid-ram-navami-chaiti-chhath-and-mahavir-jayanti-dm-issued-strict-instructions-to-the-officials-ordering-them-to-maintain-tight-security-and-arrangements/): शंकर कुमार सिन्हा की रिपोर्ट, बिहारशरीफ (नालंदा)। सोमवार को जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय तकनीकी और गैर-तकनीकी पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समन्वय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि जिले में आने वाले प्रमुख पर्व-त्योहार जैसे ईद-उल-फितर, चिरागा मेला, रामनवमी, चैती छठ पूजा और महावीर जयंती के अवसर पर विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को हर हाल में सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहारों... - [एक साल बाद अपहृत नाबालिग युवती चंपारण से सकुशल बरामद](https://keshavtv24.com/a-year-later-the-abducted-minor-girl-was-found-safe-in-champaran/): गुड्डू कुमार की रिपोर्ट, इस्लामपुर (नालंदा)। इस्लामपुर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के रूपनचक गांव से एक वर्ष पूर्व अपहृत नाबालिग युवती को पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र के रौशनपुर सपहा गांव से सकुशल बरामद कर लिया है। हिलसा-2 इस्लामपुर के पुलिस उपाधीक्षक कुमार ऋषि राज ने बताया कि मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पूर्वी चंपारण के सुगौली थाना क्षेत्र के रौशनपुर सपहा गांव में छापेमारी कर युवती को बरामद किया। बरामदगी के बाद पूछताछ के दौरान युवती ने पुलिस को बताया कि घरवालों द्वारा जबरन शादी... - [नशे में हुआ विवाद बना मौत की वजह: दोस्त ने दोस्त की पीट-पीटकर हत्या की, पुलिस ने 12 घंटे में आरोपी दबोचा](https://keshavtv24.com/a-drunken-argument-led-to-death-a-friend-beat-a-friend-to-death-and-the-police-arrested-the-accused-within-12-hours/): रानी सिन्हा की रिपोर्ट इस्लामपुर (नालंदा)। इस्लामपुर थाना पुलिस ने युवक की हत्या के मामले का त्वरित खुलासा करते हुए महज 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए हिलसा जेल भेज दिया है। मामले की जानकारी हिलसा-2 इस्लामपुर के पुलिस उपाधीक्षक कुमार ऋषि राज ने सोमवार को इस्लामपुर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। डीएसपी कुमार ऋषि राज ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि इस्लामपुर नगर के केवई रोड के पूरब पईन के किनारे एक लगभग 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ... - [नालंदा में खौफनाक वारदात: पति ने पत्नी की हत्या कर गंगा में बहाया शव, CCTV से खुली साजिश, पुलिस पूछताछ में पति ने कबूला जुर्म](https://keshavtv24.com/horrific-incident-in-nalanda-husband-murdered-his-wife-and-threw-her-body-in-the-ganges-cctv-exposed-the-conspiracy-and-the-husband-confessed-to-the-crime-during-police-interrogation/): रानी सिन्हा की रिपोर्ट नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है, जहाँ एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को फतुहा के पास गंगा नदी में प्रवाहित कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति अंतेश कुमार उर्फ अमतेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। ​पिता की शिकायत पर शुरू हुई जांच ​मामले का खुलासा तब हुआ जब जहानाबाद जिले के काको थाना अंतर्गत देवचंद बिगहा निवासी वादी योगेंद्र प्रसाद... - [इस्लामपुर में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, रोजेदारों ने मांगी अमन-चैन की दुआ](https://keshavtv24.com/iftar-party-organised-in-islampur-devotees-pray-for-peace/): रानी सिन्हा की रिपोर्ट, इस्लामपुर (नालंदा)। रमजान के पवित्र महीने के अवसर पर इस्लामपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विवेक कुमार सिन्हा के द्वारा दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने भाग लिया और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। रोजेदारों ने नमाज अदा करने के बाद खजूर, फल, पकौड़ी, शरबत सहित विभिन्न व्यंजनों के साथ अपना रोजा खोला। इस दौरान देश और दुनिया में अमन-चैन, भाईचारा और खुशहाली के लिए विशेष दुआ भी मांगी गई। इस मौके पर विवेक कुमार सिन्हा ने सभी रोजेदारों को रमजान की मुबारकबाद... - [नालंदा में प्रोजेक्ट मैनेजर ने लगाई फांसी, काम के तनाव में उठाया आत्मघाती कदम](https://keshavtv24.com/nalanda-project-manager-commits-suicide-due-to-work-stress/): रानी सिन्हा की रिपोर्ट बिहारशरीफ (नालंदा)। बिहार थाना क्षेत्र के लोहगानी मोहल्ले में सोमवार को एक निजी कंपनी में कार्यरत प्रोजेक्ट मैनेजर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलवा निवासी ओमप्रकाश विश्वकर्मा के 37 वर्षीय पुत्र आशीष रंजन के रूप में हुई है। बताया जाता है कि आशीष रंजन पिछले दो वर्षों से बिहारशरीफ स्थित आनंद ट्रांसफार्मर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। वे लोहगानी मोहल्ले में अपने सहकर्मियों के साथ किराए के मकान में रहते थे। घटना की जानकारी सोमवार सुबह तब हुई जब... - [नेशनल पैरा एथलेटिक्स में नालंदा के खिलाड़ियों का कमाल, कई स्पर्धाओं में जीते स्वर्ण-रजत पदक](https://keshavtv24.com/nalanda-athletes-excel-in-national-para-athletics-championships-winning-gold-and-silver-medals-in-several-events/): रानी सिन्हा की रिपोर्ट पटना (बिहार) । पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 12वीं नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप फॉर ऑटिज्म और 21वीं नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप फॉर सीपी (सेरेब्रल पाल्सी) में नालंदा जिला के पैरा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। 14 और 15 मार्च को आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले के छह खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कई पदक अपने नाम किए। नालंदा ऑन स्पॉट संगठन के सचिव कुंदन कुमार पांडे ने खिलाड़ियों की सफलता की जानकारी देते हुए बताया कि हरनौत क्षेत्र के खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा। चेरो गांव... - [हरनौत में किराना दुकान में भीषण आग, 7–8 लाख का सामान जलकर राख; दुकानदार ने प्रशासन से मांगा मुआवजा](https://keshavtv24.com/a-massive-fire-destroyed-a-grocery-store-in-harnaut-gutting-goods-worth-7-8-lakh-rupees-the-shopkeeper-sought-compensation-from-the-administration/): नालन्दा जिला के हरनौत थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एक किराना दुकान में बीती रात भीषण आग लगने से लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर खाक हो गया। आग की इस लपटों में करीब 7 से 8 लाख रुपये की संपत्ति की क्षति का प्रारंभिक अनुमान लगाया जा रहा है। घटना के बाद पीड़ित दुकानदार ने जिला प्रशासन से उचित मुआवजे की गुहार लगाई है। पीड़ित दुकानदार मुन्नू साव उर्फ श्याम बालक साव ने बताया कि वे हर रोज की तरह रविवार की देर शाम दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। देर रात करीब दो बजे पड़ोसियों... - [नवादा में चमका नालंदा का खेल परचम: राज्य स्तरीय रग्बी चैंपियनशिप में महिला टीम बनी चैंपियन, पुरुष टीम उपविजेता](https://keshavtv24.com/nalandas-sports-flag-shines-in-nawada-womens-team-becomes-champion-mens-team-runner-up-in-state-level-rugby-championship/): शंकर कुमार की रिपोर्ट नवादा (बिहार) : रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्वावधान में नवादा में आयोजित दो दिवसीय 12वीं राज्य स्तरीय सीनियर महिला एवं पुरुष रग्बी चैंपियनशिप 2026 का रविवार को समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में नालंदा जिले के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले का परचम लहराया है। नालंदा की महिला टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए विजेता होने का गौरव प्राप्त किया, वहीं पुरुष टीम ने भी कड़े मुकाबले में उपविजेता का स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया। 14 और 15 मार्च तक चली इस प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों की टीमों... - [4.24 अरब के बजट पर मंथन: बिहारशरीफ नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक में शहर के विकास, वेंडिंग जोन और बुनियादी सुविधाओं को लेकर अहम फैसले](https://keshavtv24.com/brainstorming-on-the-budget-of-4-24-billion-important-decisions-regarding-the-development-of-the-city-vending-zones-and-basic-amenities-were-taken-in-the-meeting-of-the-empowered-standing-committee-of/): बिहारशरीफ नगर निगम कार्यालय में सोमवार को महापौर अनीता देवी की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नगर निगम का वार्षिक बजट रहा, जिसे महापौर द्वारा समिति के सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बजट के सारांश के अनुसार, आगामी वित्तीय वर्ष के लिए कुल अनुमानित आय 4,24,68,72,568 रुपये (लगभग 4.24 अरब) रहने का अनुमान है। बजट का गणित और अनुमानित व्यय प्रस्तुत बजट के आंकड़ों के अनुसार, नगर निगम के पास 2,45,81,65,568 रुपये का प्रारंभिक शेष अनुमानित है, जिसमें वित्तीय वर्ष 2026-27... - [चाय-बिस्कुट की राजनीति’ पर घमासान: भाजपा बोली—संसद को पिकनिक स्पॉट बना रहा विपक्ष](https://keshavtv24.com/ruckus-over-tea-biscuit-politics-bjp-says-opposition-is-turning-parliament-into-a-picnic-spot/): शंकर कुमार सिन्हा की रिपोर्ट, बिहारशरीफ (नालंदा)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नालंदा के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बजट सत्र के दौरान संसद भवन के मकर द्वार के बाहर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित करीब 20 विपक्षी सांसदों द्वारा चाय-बिस्कुट के साथ तथाकथित “चाय पार्टी” आयोजित करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और आपत्तिजनक है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय संसद देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था है और इसकी गरिमा व मर्यादा बनाए रखना प्रत्येक जनप्रतिनिधि का दायित्व है। लेकिन इस तरह की गतिविधियों से... - [नालंदा में युवक की संदिग्ध मौत, तालाब से मिला शव; हाथ-पैर टूटे मिले, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका](https://keshavtv24.com/suspicious-death-of-a-youth-in-nalanda-body-found-in-a-pond-limbs-and-hands-found-broken-family-suspects-murder/): शंकर कुमार की रिपोर्ट, इस्लामपुर (नालंदा)। जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के दक्षिणी मलाहविघा मोहल्ले में रविवार को एक युवक का शव तालाब से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहम्मद फैजान (25) के रूप में हुई है, जो शनिवार शाम से लापता था। शव की स्थिति देखकर परिजनों ने बेरहमी से हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मृतक के पिता मोहम्मद शमीम उर्फ फेंकू ने बताया कि शनिवार शाम करीब 4 बजे मोहम्मद महफूज का बेटा उनके घर आया और फैजान को अपने साथ लेकर चला गया। देर रात तक जब फैजान घर... - [रेड क्रॉस सोसाइटी के साप्ताहिक स्वास्थ्य शिविर में 140 मरीजों की हुई जांच](https://keshavtv24.com/140-patients-were-examined-in-the-weekly-health-camp-of-the-red-cross-society/): जरूरतमंदों को दी गई निशुल्क चिकित्सा सेवा, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दिया परामर्श बिहारशरीफ (नालंदा), 15 मार्च। रविवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी , जिला शाखा नालंदा द्वारा विस्तारित भवन श्रम कल्याण केंद्र मैदान में साप्ताहिक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिले के प्रख्यात चिकित्सकों ने विभिन्न रोगों से पीड़ित लोगों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सा परामर्श प्रदान किया। इस स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य गरीब, निसहाय और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। शिविर में जांच कराने पहुंचे लाभार्थियों ने रेड क्रॉस सोसाइटी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा... - [महान स्वतंत्रता सेनानी जुब्बा सहनी का 82वां शहादत दिवस मनाया गया](https://keshavtv24.com/82nd-martyrdom-day-of-great-freedom-fighter-jubba-sahni-was-observed/): बलिदान दिवस पर याद किए गए अगस्त क्रांति के महानायक प्रेम सिंघानिया की रिपोर्ट, राजगीर (नालंदा) । राजगीर स्थित निषाद आश्रम में रविवार को महान स्वतंत्रता सेनानी और अगस्त क्रांति के महानायक अमर शहीद जुब्बा साहनी का 82वां शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, केवट-निषाद समाज के लोग तथा उनके अनुयायी मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता केवट जागृति मंच के संस्थापक त्रिलोक सिंह निषाद ने की, जबकि मंच संचालन मंच के सचिव गौतम कुमार केवट ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अमर शहीद जुब्बा सहनी के चित्र... - [आहर के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका](https://keshavtv24.com/dead-body-of-a-youth-found-near-ahar-suspicion-of-murder/): दोस्त पर पत्नी ने लगाया घर से बुलाकर ले जाने का आरोप, एफएसएल टीम जांच में जुटी गुड्डू कुमार की रिपोर्ट, इसलामपुर (नालंदा)। इसलामपुर थाना क्षेत्र के दक्षिणी मलहविगहा मोहल्ला के केवई रोड स्थित कलह आहर के पास से पुलिस ने रविवार को एक 25 वर्षीय युवक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान नगर के वार्ड संख्या 20, दक्षिणी मलहविगहा निवासी मो. शमीम उर्फ फेंकू मियां के पुत्र मो. फैजान के रूप में की गई है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि केवई रोड स्थित कलह आहर के... - [वैज्ञानिक शोध तभी सार्थक है, जब मरीजों को मिले सीधा उपचार में लाभ : डॉ. गगन गुंजन](https://keshavtv24.com/scientific-research-is-meaningful-only-when-patients-get-direct-treatment-benefits-dr-gagan-gunjan/): सीसीडीएस सम्मेलन में डायबिटीज-हृदय रोग के नये शोध और उपचार पर हुआ मंथन अनुमंडल संवाददाता, राजगीर। राजीव लोचन की रिपोर्ट, राजगीर(नालंदा)। क्लिनिकल कार्डियो डायबिटिक सोसाइटी ऑफ इंडिया (सीसीडीएस) के बिहार-झारखंड चैप्टर के 10वें वार्षिक सम्मेलन के तीसरे दिन रविवार को डायबिटीज विज्ञान को रोजमर्रा के नैदानिक ज्ञान में बदलना विषय पर चर्चा करते हुए डॉ. गगन गुंजन ने कहा कि वैज्ञानिक शोध तभी सार्थक है जब उसका लाभ सीधे मरीजों के उपचार में दिखाई दे। इससे पहले वैज्ञानिक सत्र, पोस्टर प्रस्तुति, कार्यशालाएं और क्विज़ प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आये विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मधुमेह, हृदय रोग... - [घरेलू उत्पादों के स्टॉल लोगों को कर रहे आकर्षित](https://keshavtv24.com/stalls-selling-household-products-are-attracting-people/): प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत आयोजित प्रदर्शनी सह व्यापार मेला में दिखी कारीगरों की प्रतिभा अनुमंडल संवाददाता, राजगीर राजीव लोचन की रिपोर्ट, राजगीर (नालंदा)। राजगीर स्थित इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत आयोजित दो दिवसीय प्रदर्शनी सह व्यापार मेले में स्थानीय कारीगरों द्वारा लगाए गए घरेलू उत्पादों के स्टॉल लोगों को खासा आकर्षित कर रहे हैं। मेले में एक से बढ़कर एक हस्तनिर्मित सामानों की प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। मेले का निरीक्षण करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और... - [मन्यवर काशीराम जी की 92वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।](https://keshavtv24.com/the-92nd-birth-anniversary-of-respected-kashiram-ji-was-celebrated-with-great-joy/): प्रेम सिंघानिया की रिपोर्ट, बिहारशरीफ:-बिहारशरीफ के आनंद मार्ग ब्लॉक चौक स्थित अतिपिछड़ा/दलित/अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा एवं फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में मान्यवर काशीराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए उनकी जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।इस मौके पर अति पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामदेव चौधरी एंव डॉ भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल पासवान ने संयुक्त रूप से कहा कि मन्यवर काशीराम जी आधुनिक भारतीय राजनीति के एक दिग्गज नेता,समाज सुधारक और बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक का जन्म 15 मार्च 1934... - [राजगीर में खुलेगा एमएसएमई का एक्सटेंशन सेंटर तो गया में इत्र उद्योग : जीतन राम मांझी](https://keshavtv24.com/msme-extension-centre-to-be-opened-in-rajgir-perfume-industry-in-gaya-jitan-ram-manjhi/): नालंदा में योजना के क्रियान्वयन की धीमी प्रगति पर मंत्री ने जतायी नाराजगी, लगायी फटकार :एमएसएमई क्षेत्र को मजबूत बनाकर ही समाज के कमजोर वर्गों को जोड़ा जा सकता है मुख्यधारा से अनुमंडल संवाददाता, राजगीर। राजीव लोचन की रिपोर्ट, राजगीर(नालंदा)। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हुनरमंद लोगों को रोजगार करने का बहुत बड़ा अवसर दिया है। इसका लाभ जरूर उठायें। इसके लिए टूल्स किट के अलावा दो लाख रुपये बिना बैंक गारंटी के लोन भी दिया जाता है। यह आयोजन एमएसएमई विकास कार्यालय के माध्यम से हो रहा है। ये बातें केन्द्रीय मंत्री जीतन राम... - [महिला कबड्डी लीग में सेमीफाइनल की जंग तय - मगध वॉरियर्स, सिवान टाइटंस, सारण स्ट्राइकर्स और सीतामढ़ी सेंटिनल्स अंतिम चार में](https://keshavtv24.com/womens-kabaddi-league-semi-final-battles-confirmed-magadh-warriors-siwan-titans-saran-strikers-and-sitamarhi-sentinels-in-the-final-four/): सिवान और मगध के बीच पहला क्वालीफायर, सारण–सीतामढ़ी के बीच एलिमिनेटर मुकाबला आज रानी सिन्हा की रिपोर्ट, पटना (बिहार) । पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर स्टेडियम में 11 से 17 मार्च तक आयोजित द्वितीय बिहार महिला कबड्डी लीग 2026 के लीग चरण का समापन हो गया। रविवार को खेले गए 30वें मुकाबले के साथ ही सभी लीग मैच पूरे हो गए और सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो गई। अंक तालिका में मगध वॉरियर्स और सिवान टाइटंस दोनों ने 16-16 अंक हासिल किए, जिसमें बेहतर प्रदर्शन के आधार पर मगध पहले और सिवान दूसरे स्थान पर रहा। वहीं सारण स्ट्राइकर्स 12... - [ईद, रामनवमी और छठ को लेकर नालंदा प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों के साथ की बड़ी समीक्षा बैठक](https://keshavtv24.com/nalanda-administration-on-high-alert-for-eid-ram-navami-and-chhath-dm-sp-held-a-major-review-meeting-with-officials/): नालंदा में त्योहारों से पहले हाई अलर्ट: 574 सीसीटीवी, गश्ती दल और मजिस्ट्रेट तैनात होंगे कुन्दन कुमार, जिला पदाधिकारी नालंदा एवं भारत सोनी , पुलिस अधीक्षक, नालंदा की संयुक्त अध्यक्षता में जिले भर में आगामी पर्व-त्योहारों ईद-उल-फितर, चिरागा मेला (चादर जुलूस), रामनवमी, चैती छठ पूजा एवं महावीर जयंती के अवसर पर विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय संबंधित पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के क्रम में आगामी पर्व त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी... - [राजगीर में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत दो दिवसीय प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का शुभारंभ](https://keshavtv24.com/two-day-exhibition-cum-trade-fair-inaugurated-in-rajgir-under-prime-minister-vishwakarma-yojana/): एम.एस.एम.ई.-विकास एवं सुविधा कार्यालय, पटना द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर, राजगीर (नालंदा) में आयोजित दो दिवसीय प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का शुभारंभ माननीय केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री जीतन राम मांझी जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं रिबन काटकर किया गया। इस अवसर पर मेले में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से जुड़े कारीगरों एवं उद्यमियों द्वारा लगाए गए लगभग 110 स्टॉलों में विभिन्न पारंपरिक उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। मेले में बढ़ई, लोहार, कुम्हार, दर्जी, मोची, सुनार सहित अन्य पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े कारीगरों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में... - [प्रजापति समाज की बैठक में भवन निर्माण कार्य तेज करने पर जोर](https://keshavtv24.com/emphasis-on-speeding-up-building-construction-work-in-the-meeting-of-prajapati-samaj/): नालंदा। बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति, नालंदा जिला के तत्वावधान में वेयवानी गांव स्थित निर्माणाधीन भवन स्थल पर प्रजापति समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के विभिन्न सदस्यों ने भाग लिया और भवन निर्माण कार्य की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे तथा निर्णय लिया गया कि भवन निर्माण कार्य को गति देते हुए इसे जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। इसके लिए पूरे जिले में प्रजापति समाज के लोगों से संपर्क अभियान चलाकर समाज को एकजुट करने और सहयोग स्वरूप चंदा एकत्र करने पर भी सहमति... - [मिर्जापुर गांव में आपसी विवाद में मां-बेटा घायल, अस्पताल में इलाज जारी](https://keshavtv24.com/mother-and-son-injured-in-a-dispute-in-mirzapur-village-treatment-underway-in-hospital/): राकेश कुमार की रिपोर्ट, नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में मां और बेटा घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रहुई में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया गया।घायलों की पहचान मिर्जापुर गांव निवासी स्वर्गीय ब्रह्मदेव प्रसाद की पत्नी उर्मिला कुमारी और उनके पुत्र चंद्रमणि कुमार के रूप में की गई है।घायल चंद्रमणि कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह उनकी पत्नी घर के सामने झाड़ू लगा रही... - [बढ़ते मच्छरों के प्रकोप को कम करने के उद्देश्य से हरनौत नगर पंचायत क्षेत्र में कराया जा रहा है फॉगिंग](https://keshavtv24.com/fogging-is-being-carried-out-in-the-harnaut-nagar-panchayat-area-to-reduce-the-increasing-mosquito-menace/): सुनील कुमार की रिपोर्ट, हरनौत नगर पंचायत क्षेत्र में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर प्रशासन सतर्क हो गया है। डेंगू मलेरिया फाइलेरिया जैसी मच्छर जनहित बीमारियों की रोकथाम को लेकर नगर पंचायत कार्यालय की ओर से इन दिनों फॉगिंग अभियान चलाया जा रहा है। कार्यपालक पदाधिकारी सौरभ सुमन ने बताया कि नगर पंचायत के कर्मियों के द्वारा रोस्टर के हिसाब से प्रत्येक वार्ड में फॉगिंग मशीन से दवा का छिड़काव किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 13 मार्च की संध्या में नगर पंचायत क्षेत्र के जोररपुर, बस्ती, धर्मपुर, चेरन, बीच बाजार एवं नेशनल हाईवे में रोड... - [शरीर के समुचित विकास के लिए संतुलित आहार जरूरी : बीडीओ280 महिलाओं को दी गई पोषण किट](https://keshavtv24.com/a-balanced-diet-is-essential-for-proper-physical-development-bdo-nutrition-kits-were-distributed-to-280-women/): अनुमंडल संवाददाता, राजगीर। राजीव लोचन की रिपोर्ट, राजगीर(नालंदा)। सिलाव प्रखंड के नेपुरा स्थित पर्यटन भवन के सभागार में शनिवार को विशेष पोषण जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें ग्रामीण महिलाओं को सही खान-पान, बेहतर जीवनशैली और स्वच्छता के बारे में बताया गया। इस दौरान 280 महिलाओं के बीच न्यूट्रिशन किट का वितरण भी किया गया। शिविर का उद्घाटन करते हुए बीडीओ प्रह्लाद कुमार ने कहा कुपोषण का सबसे बड़ा कारण सही खान-पान की कमी है। शरीर के समुचित विकास के लिए संतुलित आहार जरूरी है। खासकर गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को... - [बौद्ध दर्शन मानवीय मुक्ति और सामाजिक न्याय का सशक्त आधार: प्रो. सिद्धार्थ सिंह](https://keshavtv24.com/buddhist-philosophy-is-a-strong-foundation-for-human-liberation-and-social-justice-prof-siddharth-singh/): अनुमंडल संवाददाता, राजगीर। राजीव लोचन की रिपोर्ट, राजगीर(नालंदा)। ​देशकाल सोसाइटी द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय संवाद कार्यक्रम ‘बोधगया ग्लोबल डायलॉग्स 2026’ के आठवें संस्करण में नव नालंदा महाविहार ने प्रमुख भागीदार संस्थान के रूप में शिरकत की। शनिवार को बिहार संग्रहालय (पटना) में आयोजित इस दो दिवसीय समागम में देश-विदेश के विद्वान, राजनयिक और शोधकर्ता ‘बौद्ध विरासत, संस्कृति और स्थिरता’ जैसे गंभीर विषयों पर मंथन करने जुटे। ​कार्यक्रम के दौरान ‘बौद्ध दर्शन, अंबेडकर और मानवीय मुक्ति’ विषय पर आयोजित अकादमिक सत्र की अध्यक्षता करते हुए नव नालंदा महाविहार के कुलपति प्रो. सिद्धार्थ सिंह ने बौद्ध दर्शन की प्रासंगिकता पर जोर दिया। कहा... - [वनगच्छा गांव के पास से तेलमर थाना पुलिस ने 150 कार्टून विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार](https://keshavtv24.com/telmar-police-station-arrested-two-smugglers-with-150-cartons-of-foreign-liquor-near-vangacha-village/): राकेश कुमार की रिपोर्ट हरनौत के तेलमर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अंतर राज्य शराब तस्कर एवं कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। सदर डीएसपी 2 संजय कुमार जायसवाल ने तेलमर थाना परिसर में स्थित एसडीपीओ कार्यालय में शनिवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि 13 मार्च की संध्या में तेलमर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक उजाला रंग का टाटा 407 ट्रक में विदेशी शराब को लेकर नूरसराय के रास्ते तेलमर की ओर जा रहा है। उक्त सूचना से वर्गीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराते हुए... - [राष्ट्रवाद केवल राजनीतिक विचार नहीं, बल्कि सुरक्षा, संस्कृति व सामाजिक मूल्यों से जुड़ी अवधारणा : उदय माहूरकर](https://keshavtv24.com/nationalism-is-not-just-a-political-idea-but-a-concept-related-to-security-culture-and-social-values-uday-mahurkar/): बढ़ती अश्लील सामग्री और उसका समाज पर प्रभाव बन रहा चिंता का विषय : उदय माहूरकरस्टोरीटेलिंग केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के विचारों और सच को सामने लाने का सशक्त साधन : संध्या गोखले अनुमंडल संवाददाता, राजगीर। राजीव लोचन की रिपोर्ट, राजगीर (नालंदा)। अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में चल रहे नालंदा इंटरनेशनल लिटरेचर फेस्टिवल में शनिवार को विभिन्न सत्रों में विद्वानों ने अपनी बातें रखीं। पहले सत्र की शुरूआत ‘राष्ट्रवाद’ जैसे महत्वपूर्ण विषय से हुई, जिस पर उदय माहूरकर और लिपिका भूषण ने अपने विचार रखे। उदय माहूरकर ने कहा कि राष्ट्रवाद केवल राजनीतिक विचार नहीं, बल्कि देश की... - [नगर पंचायत के सैकड़ो सफाई कर्मी एवं सुपरवाइजर को मुख्य पार्षद प्रतिनिधि एवं उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित](https://keshavtv24.com/hundreds-of-sanitation-workers-and-supervisors-of-the-nagar-panchayat-were-honored-by-the-chief-councilor-representative-and-deputy-chief-councilor-representative-by-giving-them-certificates/): सुनील कुमार की रिपोर्ट, हरनौत (नालंदा) : हरनौत नगर पंचायत कार्यालय के पास शनिवार को समारोह आयोजित कर नगर पंचायत में कार्यत सफाई कर्मी एवं सुपरवाइजर को उनके अनुकरणीय समर्पण और अथक परिश्रम एवं नगर पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ व स्वस्थ रखने में उनके अमूल्य योगदान के लिए नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि धीरज कुमार उर्फ पल्लू सिंह एवं उपमुख्य सुरेश सिंह ने के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पल्लू सिंह एवं सुरेश सिंह ने कहां की नगर पंचायत को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। और इसमें स्वच्छता कर्मीयो कि भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।... - [महिला कबड्डी लीग में मगध और सिवान का दबदबा कायम, 21 मैचों के बाद दोनों टीमें 12-12 अंकों के साथ शीर्ष पर](https://keshavtv24.com/magadha-and-siwan-continue-to-dominate-the-womens-kabaddi-league-with-both-teams-tied-on-12-points-each-after-21-matches/): रानी सिन्हा की रिपोर्ट, पटना। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित द्वितीय बिहार महिला कबड्डी लीग 2026 में कबड्डी का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। 11 मार्च से 17 मार्च तक चलने वाली इस लीग में अब तक 21 मुकाबले पूरे हो चुके हैं, जिनके बाद अंक तालिका में मगध वॉरियर्स और सिवान टाइटंस का दबदबा बना हुआ है। चौथे दिन तक खेले गए मुकाबलों के बाद 12-12 अंकों के साथ मगध वॉरियर्स पहले और सिवान टाइटंस दूसरे स्थान पर हैं, जबकि सारण स्ट्राइकर्स 8 अंकों के साथ तीसरे स्थान... - [डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नम्रता के दौरे पर रोटरी क्लब तथागत ने किए कई जनहित कार्य, अस्पताल चौराहा पर ट्रैफिक बूथ का उद्घाटन](https://keshavtv24.com/rotary-club-tathagata-performed-several-public-welfare-works-during-the-visit-of-district-governor-namrata-including-the-inauguration-of-a-traffic-booth-at-the-hospital-intersection/): शंकर कुमार की रिपोर्ट, बिहारशरीफ (नालंदा)। रोटरी क्लब तथागत में रोटरी इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 3250 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन नम्रता के आधिकारिक क्लब दौरे के अवसर पर पूरे दिन विभिन्न जनहित और पब्लिक इमेज से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान असिस्टेंट गवर्नर (जोन–10) डॉ. अजीत कुमार तथा रीजनल डायरेक्टर (जोन 9, 10 एवं 11) डॉ. सुनील कुमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत कारगिल मोड़, बिहारशरीफ में रोटरी पिलर के अनावरण से हुई। इस पिलर पर रोटरी इंटरनेशनल और रोटरी क्लब तथागत का लोगो स्थापित किया गया है, जिससे आम नागरिकों को रोटरी के सेवा कार्यों की... - [प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन](https://keshavtv24.com/awareness-program-organized-under-prime-minister-vishwakarma-yojana/): शंकर कुमार की रिपोर्ट, एमएसएमई-विकास कार्यालय, पटना द्वारा आज प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों एवं युवाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं विशेषकर प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में जानकारी प्रदान करना तथा उन्हें स्वरोजगार एवं उद्यमिता के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मिलने वाले प्रशिक्षण, टूलकिट सहायता, वित्तीय सहायता, डिजिटल लेन-देन, उद्यम पंजीकरण एवं मार्केटिंग समर्थन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) से श्री गोपाल उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों... - [नालंदा में पर्व-त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक](https://keshavtv24.com/nalanda-administration-on-alert-for-festivals-dm-and-sp-hold-high-level-review-meeting/): ईद, रामनवमी और छठ से पहले नालंदा प्रशासन सतर्क, शहर में 574 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी शंकर कुमार सिन्हा की रिपोर्ट, बिहार शरीफ (नालंदा ) कुन्दन कुमार, जिला पदाधिकारी नालंदा एवं भारत सोनी , पुलिस अधीक्षक, नालंदा की संयुक्त अध्यक्षता में जिले भर में आगामी पर्व-त्योहारों ईद-उल-फितर, चिरागा मेला (चादर जुलूस), रामनवमी, चैती छठ पूजा एवं महावीर जयंती के अवसर पर विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय संबंधित पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के क्रम में आगामी पर्व त्योहारों... - [नालंदा समाहरणालय में लगा बड़ा स्वास्थ्य शिविर, कैंसर से लेकर बीपी-डायबिटीज तक हुई जांच; डीएम कुंदन कुमार और एसपी भारत सोनी ने किया निरीक्षण](https://keshavtv24.com/a-major-health-camp-was-held-at-the-nalanda-collectorate-screenings-for-everything-from-cancer-to-blood-pressure-and-diabetes-were-conducted-dm-kundan-kumar-and-sp-bharat-soni-conducted-the-inspection/): शंकर कुमार सिन्हा की रिपोर्ट, बिहारशरीफ (नालंदा)। जिला प्रशासन के निर्देश पर शनिवार को समाहरणालय परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर समाहरणालय संवर्ग के पदाधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाया गया। जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार के निर्देश पर आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में कर्मचारियों और पदाधिकारियों की विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। शिविर में कैंसर स्क्रीनिंग, आंखों की जांच, महिला रोग, नाक-कान-गला (ईएनटी) रोग, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर तथा पेट से संबंधित रोगों की जांच और आवश्यक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस... - [राजगीर में ‘नालंदा इंटरनेशनल लिटरेचर फेस्टिवल’ का भव्य आगाज, साहित्य और तकनीक के संगम पर हुई चर्चा](https://keshavtv24.com/the-grand-opening-of-the-nalanda-international-literature-festival-in-rajgir-the-confluence-of-literature-and-technology-was-discussed/): शंकर कुमार सिन्हा की रिपोर्ट, राजगीर (नालंदा)। ऐतिहासिक और ज्ञान की धरती राजगीर में गुरुवार को तीन दिवसीय नालंदा इंटरनेशनल लिटरेचर फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ हुआ। 12 से 14 मार्च तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय महोत्सव का आयोजन अमात्या फाउंडेशन के तत्वावधान में किया जा रहा है। इसका उद्देश्य बिहार की समृद्ध बौद्धिक परंपरा को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करना तथा साहित्य, संस्कृति और आधुनिक विचारों के बीच संवाद स्थापित करना है। दीप प्रज्वलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम से शुरुआत महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मनोज भावनी, गांधीवादी... - [महाबोधि महाविद्यालय नालंदा में एड्स जागरूकता पर संगोष्ठी एवं रैली का आयोजन।](https://keshavtv24.com/seminar-and-rally-on-aids-awareness-organized-at-mahabodhi-college-nalanda/): प्रेम सिंघानिया की रिपोर्ट, नालंदा। महाबोधि महाविद्यालय, नालंदा के सभागार कक्ष में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में बिहार स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी के सहयोग से HIV/AIDS के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एड्स जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 95:95:99 अभियान के लक्ष्य को सफल बनाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि एचआईवी संक्रमण से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय जागरूकता है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी को पूरी तरह समाप्त करना... - [जदयू में शामिल होने के बाद पहली बार पैतृक गांव पहुंचे निशांत कुमार, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत](https://keshavtv24.com/nishant-kumar-reached-his-ancestral-village-for-the-first-time-after-joining-jdu-villagers-gave-him-a-grand-welcome/): हरनौत (नालंदा)। बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के पुत्र इंजीनियर निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में प्रवेश के बाद बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है। जदयू में शामिल होने के बाद गुरुवार को निशांत कुमार पहली बार अपने पैतृक गांव कल्याण बीघा पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। गांव पहुंचने पर सबसे पहले निशांत कुमार ने प्राचीन देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर देवी-देवताओं का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने कविराज राम लखन सिंह स्मृति वाटिका पहुंचकर अपने दादा-दादी और मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात वे अपने पैतृक आवास... - [हरनौत में गैस सिलेंडर की किल्लत से उपभोक्ता परेशान, बाजार में महंगे दाम पर हो रही कालाबाजारी](https://keshavtv24.com/consumers-in-harnaut-are-troubled-by-the-shortage-of-gas-cylinders-which-are-being-sold-at-high-prices/): प्रेम सिंघानिया की रिपोर्ट, हरनौत (नालंदा)। हरनौत प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में रसोई गैस सिलेंडर की कमी से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि जहां एक ओर गैस एजेंसी पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो रहा है, वहीं दूसरी ओर बाजार में कालाबाजारी के जरिए सिलेंडर आसानी से महंगे दामों पर मिल जा रहा है। सबसे अधिक परेशानी ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को हो रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस कंपनियों की ओर से तीन से चार दिनों तक सिलेंडर लेकर कोई वाहन नहीं पहुंचता है। वहीं जब वाहन... - [राजगीर है तीर्थंकरों की भूमि - श्री जिनचन्द्र सूरि जी महाराज,भगवान श्री मुनिसुब्रत स्वामी का दर्शन करने पधारे श्री जिनचन्द्र सूरि जी महाराज](https://keshavtv24.com/rajgir-is-the-land-of-the-tirthankaras-shri-jinchandra-suri-ji-maharaj-shri-jinchandra-suri-ji-maharaj-came-to-visit-lord-shri-munisubrata-swami/): अनुमंडल संवाददाता, राजगीर। राजीव लोचन की रिपोर्ट, राजगीर(नालंदा)। जैन श्वेताम्बर भंडार तीर्थ स्थित नौलखा मंदिर में विराजमान बीसवें तीर्थंकर भगवान श्री मुनिसुब्रत स्वामी जी का दर्शन करने गुरुवार को परम पूज्य 1008 श्री जिनचन्द्र सूरि श्री पूज्य जी महाराज अपने शिष्यों रत्नों पूज्य अमृत सुन्दर जी, पूज्य सुमति सुन्दर जी, साध्वी समकीत प्रभा श्री जी के साथ पधारे। श्री जिनचन्द्र सूरि ने कहा कि राजगीर की भूमि अति पवित्र है। यह तीर्थँकरों की भूमि है। भगवान महावीर ने इसी पावन धरा पर 14 चातुर्मास किये थे। हमें भी उनके बताये रास्ते पर चलना चाहिए। उनके बताये मार्ग सत्य साधना के... - [जीविका समूह से जुड़कर महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर, कतरीडीह में खोला गया सिलाई सेंटर](https://keshavtv24.com/women-are-becoming-self-reliant-by-joining-the-jeevika-group-a-sewing-center-has-been-opened-in-kataridih/): अनुमंडल संवाददाता, राजगीर। राजीव लोचन की रिपोर्ट, राजगीर(नालंदा)। अनुमंडल क्षेत्र के कतरीडीह में जीविका समूह द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पहल की गयी। जीविका संकुल की अध्यक्ष प्रतिमा देवी, सचिव सुनीता देवी व कोषाध्यक्ष सरिता देवी ने संयुक्त रूप से सिलाई सेंटर का उद्घाटन किया। बीपीएम राजीव कुमार रंजन ने बताया कि जीविका स्वयं सहायता समूह आज ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उन्हें समाज में एक अलग पहचान दिलाने का काम कर रहा है। ऐसे प्रशिक्षण केन्द्रों के माध्यम से महिलाएं हुनर सीखकर आर्थिक रूप से मजबूत बन रही हैं। एसी बलभद्र नारायण गौतम ने कहा... - [डॉ. निशिकांत तिवारी को मिला पीएचडी की उपाधि, अजीत डोभाल ने दी बधाई](https://keshavtv24.com/dr-nishikant-tiwari-receives-phd-degree-ajit-doval-congratulates-him/): अनुमंडल संवाददाता, राजगीर। राजीव लोचन की रिपोर्ट, राजगीर (नालंदा) । बिहार खेल विश्वविद्यालय राजगीर के परीक्षा नियंत्रक डॉ. निशिकांत तिवारी को पटना विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि मिलने पर देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने बधाई दी। डोभाल ने कहा कि डॉ. तिवारी ने असममित परिस्थितियों में दबाव और निवारण का पुनरावलोकन: कारगिल संकट और बालाकोट हवाई हमलों का एक केस स्टडी विषय पर महत्वपूर्ण शोध कार्य किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह शोध कार्य देश के सामरिक एवं रणनीतिक अध्ययन से जुड़े शोध समुदाय के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने डॉ. तिवारी के उज्ज्वल भविष्य... - [महिला कबड्डी लीग में इनामी राशि बढ़ी, विजेता टीम को मिलेंगे 6.5 लाख रुपये](https://keshavtv24.com/womens-kabaddi-league-prize-money-increased-winning-team-will-get-rs-6-5-lakh/): दूसरे दिन सिवान और मगध का दबदबा, सारण ने भी दर्ज की शानदार जीत रानी सिन्हा की रिपोर्ट, पटना (बिहार) । राज्य में महिला खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित द्वितीय बिहार महिला कबड्डी लीग 2026 में इस बार पुरस्कार राशि में बड़ा इजाफा किया गया है। 11 से 17 मार्च तक पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर स्टेडियम में चल रही इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को अब 1.5 लाख रुपये की जगह 6.5 लाख रुपये, उपविजेता को 3.5 लाख रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 2.5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। यह... - [गर्मी को देखते हुए चलंत चापाकल मरम्मत दल रवाना, डीएम ने दिखाई हरी झंडी](https://keshavtv24.com/in-view-of-the-heat-the-mobile-hand-pump-repair-team-left-dm-showed-the-green-signal/): शंकर कुमार की रिपोर्ट, नालंदा। आगामी गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या से निपटने के लिए बुधवार को जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने समाहरणालय परिसर से लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के प्रमंडलीय कार्यालय बिहारशरीफ और हिलसा की ओर से गठित चलंत चापाकल मरम्मत दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि गर्मी के मौसम में अक्सर पेयजल की समस्या बढ़ जाती है। इसे देखते हुए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खराब पड़े चापाकलों की त्वरित मरम्मत सुनिश्चित करने के लिए चलंत मरम्मत दल का गठन किया गया है। यह दल ग्रामीण क्षेत्रों में... - [क्षतिग्रस्त आरओबी की मरम्मत कराने को लेकर डीएम ने डीआरएम को लिखा पत्र](https://keshavtv24.com/dm-wrote-a-letter-to-drm-regarding-repair-of-damaged-rob/): नालंदा। सालेपुर–नूरसराय मुख्य पथ पर बने रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) की खराब स्थिति को देखते हुए जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने दानापुर रेलवे मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) को पत्र लिखकर इसकी शीघ्र मरम्मत कराने का अनुरोध किया है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सालेपुर–नूरसराय मुख्य सड़क पर स्थित आरओबी के दोनों ओर कई जगह गड्ढे हो जाने के कारण पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे आए दिन आम लोगों और वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी शिकायत भी की गई है तथा इस संबंध में स्थानीय समाचार पत्रों में भी खबरें प्रकाशित... - [अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मियों की हड़ताल से अंचल कार्यालयों में कामकाज ठप,आम जनता परेशान](https://keshavtv24.com/due-to-the-strike-of-the-circle-officer-and-revenue-officials-work-in-the-circle-offices-has-come-to-a-standstill-and-the-general-public-is-troubled/): प्रेम सिंघानिया की रिपोर्ट, बिहारशरीफ (नालंदा)। बिहार में सोमवार से अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। नालंदा जिले में भी इस हड़ताल का व्यापक प्रभाव देखने को मिल रहा है। हड़ताल के कारण अंचल कार्यालयों में जमीन से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।बताया जा रहा है कि राज्यभर के अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। इसके कारण अंचल कार्यालयों में कामकाज लगभग ठप हो गया... - [राजगीर के अमेज वाटर वर्ल्ड हंगामा जोन को मुंबई में मिला सम्मान, बिहार का बेस्ट वाटर पार्क घोषित](https://keshavtv24.com/rajgirs-amaze-water-world-hungama-zone-honoured-in-mumbai-declared-bihars-best-water-park/): जिला संबाददाता रानी सिन्हा की रिपोर्ट, राजगीर (नालंदा)। राजगीर स्थित अमेज वाटर वर्ल्ड हंगामा जोन को बुधवार को मुंबई में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार एशिया के बड़े वाटर पार्क एवं एम्यूजमेंट उपकरण निर्माता अरिहंत इंडस्ट्रियल के ऑनर के हाथों प्रदान किया गया। समारोह में अमेज वाटर वर्ल्ड हंगामा जोन को पूरे बिहार में बेस्ट वाटर पार्क के रूप में सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि मिलने के बाद वाटर पार्क प्रबंधन और कर्मचारियों में खुशी की लहर है। वाटर पार्क के निदेशक आशीष कुमार जैन ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि इतने... - [झामाडीह में सैकड़ों महिलाओं ने निकाली भव्य कलश शोभा यात्रा](https://keshavtv24.com/hundreds-of-women-took-out-a-grand-kalash-procession-in-jhamadih/): रानी सिन्हा की रिपोर्ट, नूरसराय। नालंदाप्रखंड के अंधना पंचायत स्थित झामाडीह गांव में धार्मिक उत्साह के बीच सैकड़ों महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली। कलश यात्रा कुंदी गांव के सूर्य तालाब से जल भरकर प्रारंभ हुई और रतनपुरा गांव होते हुए झामाडीह देवी स्थान पहुंची।कलश यात्रा में शामिल महिलाएं भक्ति गीत गाते हुए झूमती-नाचती आगे बढ़ रही थीं। वहीं बच्चे, बुजुर्ग और युवा भी जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया।इस अवसर पर सुनील पांडेय ने कहा कि कलश शोभा यात्रा में शामिल होने... - [बुधवार को नूरसराय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथि डॉ. दिव्या तिवारी,मंडल प्रमुख संदीप चौधरी व अन्य](https://keshavtv24.com/chief-guest-dr-divya-tiwari-mandal-head-sandeep-chaudhary-and-others-attended-the-programme-organised-in-nursarai-on-wednesday/): रानी सिन्हा की रिपोर्ट नूरसराय। नालंदा नाबार्ड द्वारा बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक, आर-सेटी, नूरसराय के परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हॉर्टिकल्चर कॉलेज नूरसराय के प्राध्यापक-सह-कनीय वैज्ञानिक डॉ. दिव्या तिवारी, विशिष्ट अतिथि के रूप में पीएनबी के मंडल प्रमुख संदीप चौधरी ने शिरकत की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. दिव्या तिवारी ने नाबार्ड एवं आर-सेटी के महिलाओं के उत्थान हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अब समाज में किसी पहचान की ज़रूरत नहीं, महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा... - [हरनौत प्रखंड क्षेत्र में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, दवा छिड़काव और नाले की सफाई की उठ रही है मांग](https://keshavtv24.com/mosquito-infestation-has-increased-in-the-harnaut-block-area-leading-to-demand-for-spraying-of-medicines-and-cleaning-of-drains/): राकेश कुमार की रिपोर्ट, हरनौत प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है, जिससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ती जा रही है। शाम होते ही गांव और मोहल्लों में मच्छरों की भरमार हो जाती है, जिसके कारण लोगों का घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है। मच्छरों के कारण लोगों की नींद हराम हो गई है और कई लोग बीमारी फैलने की आशंका से भी चिंतित हैं। ग्रामीण लक्ष्मण कुमार, गौतम कुमार,अजय कुमार, मंटू कुमार, गोपाल कुमार समेत दर्जनों ग्रामीणों ने बुधवार को बताया प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के गांव में पिछले कई महीनों... - [ऐतिहासिक सरस्वती नदी का तेजी से हो रहा अतिक्रमण, किसान परेशान :सरस्वती नदी के पानी से हजारों एकड़ खेती का होता था पटवन](https://keshavtv24.com/the-historic-saraswati-river-is-rapidly-encroaching-causing-concern-for-farmers-thousands-of-acres-of-land-were-irrigated-with-the-water-of-the-saraswati-river/): अतिक्रमण से नदी बन गया नाली, किसानों ने कहा कि नदी की हो उड़ाही, हो अतिक्रमण मुक्त अनुमंडल संवाददाता, राजगीर। राजीव लोचन की रिपोर्ट, राजगीर(नालंदा)। पर्यटक नगरी के ऐतिहासिक व धार्मिक सरस्वती नदी का अस्तित्व धीरे-धीरे समाप्त होते जा रही है। जहां पहले इस नदी में पानी की धार अनवरत बहते रहती थी। उस पानी से दर्जनों गांवों के किसानों की हजारों एकड़ खेतों का पटवन होता था। वहीं अब इस नदी के किनारों में हो रहे लगातार अतिक्रमण से न तो इसमें पानी बचा है और न इसकी नदी के समान चौड़ाई। धीरे-धीरे यह अब एक नाली का रूप... - [ईरान के खिलाफ जारी युद्ध पर रोक लगाने की मांग को लेकर शांति मार्च, पुतला दहन](https://keshavtv24.com/peace-march-effigy-burning-to-demand-an-end-to-the-ongoing-war-against-iran/): भाकपा (माले) के आह्वान पर मसौढ़ी में निकाला गया युद्ध विरोधी मार्च प्रेम सिंघानिया की रिपोर्ट, मसौढ़ी (पटना), 10 मार्च। ईरान के खिलाफ जारी युद्ध पर तत्काल रोक लगाने की मांग को लेकर भाकपा (माले) के राज्यव्यापी आह्वान पर मसौढ़ी प्रखंड कमिटी की ओर से युद्ध विरोधी शांति मार्च निकाला गया। मार्च की शुरुआत शहीद-ए-आजम भगत सिंह पार्क स्थित माले कार्यालय से हुई, जो थाना रोड, मेन रोड और स्टेशन रोड होते हुए मसौढ़ी डाकघर के पास पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी... - [राजनीतिक भागीदारी के बिना नाई समाज का सर्वांगीण विकास संभव नहीं : रंजीत कुमार शर्मा](https://keshavtv24.com/without-political-participation-all-round-development-of-the-barber-community-is-not-possible-ranjit-kumar-sharma/): 21 मार्च को राजगीर में होगा ऑल इंडिया एमसीईए बिहार का पहला राज्य अधिवेशन प्रेम सिंघानिया की रिपोर्ट, बिहारशरीफ (नालंदा), 11 मार्च। अखिल भारतीय नाई संघ (ट्रेड यूनियन) जिला शाखा नालंदा की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार की देर शाम सोहसराय स्थित संघ कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा ने की। बैठक में संगठनात्मक मजबूती तथा समाज से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा ने कहा कि नाई समाज के सर्वांगीण विकास के लिए राजनीतिक भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा... - [गैस की किल्लत और कालाबाजारी पर कार्रवाई की मांग](https://keshavtv24.com/demand-for-action-against-gas-shortage-and-black-marketing/): प्रेम सिंघानिया की रिपोर्ट, बेतिया (पश्चिम चंपारण)। जिले में इन दिनों रसोई गैस की कथित कमी को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। आम लोगों का कहना है कि गैस सिलेंडर लेने के लिए उन्हें गैस एजेंसियों के बाहर घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। लोग अपने काम-धंधे छोड़कर दिनभर गैस एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं, जिससे काफी परेशानी हो रही है। लोगों का आरोप है कि एक ओर सरकार यह दावा कर रही है कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है, वहीं दूसरी ओर गैस एजेंसियों द्वारा सीमित मात्रा में गैस आने... - [यूजीसी इक्विटी बिल 2026 के विरोध में निकाला गया जुलूस, डीएम को सौंपा गया ज्ञापन](https://keshavtv24.com/a-protest-march-was-taken-out-against-the-ugc-equity-bill-2026-and-a-memorandum-was-submitted-to-the-dm/): प्रेम सिंघानिया की रिपोर्ट, बिहारशरीफ (नालंदा)। यूजीसी इक्विटी बिल 2026 के विरोध में बुधवार को एनसीपी के जिलाध्यक्ष राजकुमार पासवान, आम जनता पार्टी इंडिया के राष्ट्रीय सचिव सम्राट रंजीत चौधरी तथा किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। जुलूस अस्पताल चौक से शुरू होकर भैंसासुर होते हुए जिलाधिकारी के समाहरणालय तक पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उच्च शिक्षा में सामाजिक न्याय, शैक्षणिक समता, समानता और वंचित वर्गों की समुचित भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की गई। नेताओं ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों में सामाजिक और शैक्षणिक रूप... - [राजगीर में 5 अप्रैल को जुटेंगे बिहार भर के आरएमपी डॉक्टर, जनजीवक संघ की राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस में मिलेगा गंभीर बीमारियों के उपचार का प्रशिक्षण](https://keshavtv24.com/rmp-doctors-from-across-bihar-will-gather-in-rajgir-on-april-5-the-state-level-conference-of-janjeevak-sangh-will-provide-training-on-the-treatment-of-serious-diseases/): शंकर कुमार की रिपोर्ट, बिहारशरीफ (नालंदा)। जनजीवक संघ बिहार की एक महत्वपूर्ण बैठक संघ कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने की। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के महासचिव सह राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के सक्रिय सदस्य डॉ. विपिन कुमार सिन्हा ने कहा कि पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि ग्रामीण मेडिकल प्रैक्टिसनरों (आरएमपी) का राज्य स्तरीय सम्मेलन आगामी 5 अप्रैल 2026 को राजगीर स्थित सरस्वती भवन में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में पटना एवं बिहारशरीफ के ख्यातिप्राप्त चिकित्सक... - [मघड़ा में शीतलाष्टमी मेले का भव्य आगाज, आस्था के सागर में डूबे श्रद्धालु](https://keshavtv24.com/sheetalashtami-fair-begins-in-maghra-with-great-fanfare-devotees-immersed-in-the-ocean-of-faith/): शंकर कुमार सिन्हा की रिपोर्ट बिहारशरीफ/नालंदा। जिला मुख्यालय बिहारशरीफ से लगभग पांच किलोमीटर दूर स्थित ऐतिहासिक मघड़ा गांव में मंगलवार से तीन दिवसीय वार्षिक शीतलाष्टमी मेले का भव्य शुभारंभ हो गया। पंचाने नदी के पश्चिमी तट पर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ माँ शीतला टेम्पल मघड़ा में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। चैत्र कृष्ण सप्तमी से शुरू होने वाले इस मेले को लेकर बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और उत्तराखंड सहित कई राज्यों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। मान्यता है कि यहां मां शीतला के दरबार में सच्चे मन से की गई प्रार्थना से... - [राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर बिहारशरीफ में धारा 163 लागू](https://keshavtv24.com/section-163-imposed-in-bihar-sharif-for-national-income-cum-merit-scholarship-examination/): रानी सिन्हा की रिपोर्ट, नालंदा। कुंदन कुमार, जिला दंडाधिकारी, नालंदा द्वारा सूचना जारी करते हुए बताया गया है कि राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति योजना परीक्षा (Academic Year 2025-26, Project Year 2026-27) का आयोजन 11 मार्च 2026 (बुधवार) को दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 10:30 बजे से 12:00 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 1:00 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा बिहारशरीफ अनुमंडल मुख्यालय में कुल छह परीक्षा केंद्रों पर संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा केंद्रों में नेशनल उच्च विद्यालय शेखाना, सोगरा उच्च विद्यालय, सोगरा कॉलेज गगनदीवान, एसएस बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, उच्च विद्यालय सहोखर (सोहसराय) तथा बड़ी... - [जनगणना 2027 को लेकर नालंदा में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू](https://keshavtv24.com/three-day-training-programme-begins-in-nalanda-for-census-2027/): अमर वर्मा की रिपोर्ट, नालंदा। शुभम कुमार, उप विकास आयुक्त, नालंदा द्वारा समाहरणालय स्थित हरदेव भवन में जिला स्तरीय एवं चार्ज स्तरीय पदाधिकारियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण 9 मार्च से 11 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना निदेशालय के नोडल पदाधिकारी नवीन कुमार और अशोक चौधरी द्वारा अधिकारियों को जनगणना की प्रक्रिया एवं तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि आगामी भारत की जनगणना 2027 को पूरी तरह डिजिटल मोड में कराया जाएगा। जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी। पहला चरण... - [नालंदा में साप्ताहिक समन्वय बैठक: ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ योजना पर जोर, अधिकारियों को दिए कई निर्देश](https://keshavtv24.com/weekly-coordination-meeting-in-nalanda-emphasis-on-sabka-samman-jeevan-aasan-scheme-many-instructions-given-to-officials/): शंकर कुमार सिन्हा की रिपोर्ट, बिहार शरीफ, नालंदा। कुंदन कुमार, जिला पदाधिकारी, नालंदा की अध्यक्षता में सोमवार 9 मार्च 2026 को जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तरीय तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समन्वय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)’ तथा मलमास मेला 2026 की पूर्व तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ योजना का उद्देश्य जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़, संवेदनशील और जवाबदेह बनाना है, ताकि आम... - [मघड़ा में तीन दिवसीय शीतलाष्टमी मेले की तैयारी पूरी, आज से उमड़ेगा आस्था का सैलाब](https://keshavtv24.com/preparations-complete-for-the-three-day-sheetalashtami-fair-in-maghra-a-wave-of-faith-will-surge-from-today/): शंकर कुमार सिन्हा की रिपोर्ट, बिहारशरीफ (नालंदा)। बिहारशरीफ मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर स्थित ऐतिहासिक मघड़ा गांव में आस्था का सैलाब उमड़ने को तैयार है। पंचाने नदी के पश्चिमी तट पर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ मां शीतला मंदिर, मघड़ा में मंगलवार से तीन दिवसीय वार्षिक शीतलाष्टमी मेला का भव्य आगाज होगा। चैत्र कृष्ण सप्तमी से शुरू होने वाले इस मेले को लेकर बिहार ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और उत्तराखंड सहित कई राज्यों से श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसके अलावा विदेशों से भी भक्त यहां पहुंचकर माता शीतला के दरबार में मत्था टेकते हैं।... - [अनुदान राशि के भुगतान में देरी पर शिक्षक-कर्मियों का धरना, DEO और DPO पर लगाए गंभीर आरोप](https://keshavtv24.com/teachers-and-staff-stage-protest-over-delay-in-grant-payment-level-serious-allegations-against-deo-and-dpo/): रानी सिन्हा की रिपोर्ट, नालंदा/हिलसा। नालंदा जिले के हिलसा स्थित महंत विद्यानंद इंटर महाविद्यालय (एम.वी. कॉलेज) के शिक्षक और कर्मचारी सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर नालंदा कलेक्टरेट के सामने धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने बिहार एजुकेशन डिपार्टमेंट के अधिकारियों पर लापरवाही और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि कॉलेज का करीब 1.5 करोड़ रुपये का अनुदान पिछले 16 महीनों से लंबित है। क्या है पूरा मामला कॉलेज कर्मियों के अनुसार, बिहार सरकार द्वारा महाविद्यालय के लिए 1 करोड़ 50 लाख रुपये की अनुदान राशि लगभग 16 महीने पहले ही जारी कर दी गई थी। यह राशि कॉलेज के... - [नालंदा में हथियारबंद अपराधियों का तांडव, घर और दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग; महिला गंभीर रूप से घायल](https://keshavtv24.com/armed-criminals-go-on-a-rampage-in-nalanda-firing-indiscriminately-at-a-home-and-shop-woman-seriously-injured/): रानी सिन्हा की रिपोर्ट, नालंदा। जिले के थरथरी थाना क्षेत्र के रूपन बीघा गांव में बीते शुक्रवार (6 मार्च) की शाम हथियारबंद अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया। अपराधियों ने गांव की निवासी सुमिरक देवी (पति- राजनंदन प्रसाद) के घर और दुकान को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में सुमिरक देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, बिहारशरीफ रेफर किया गया। जान मारने की नीयत से की गई फायरिंग बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम करीब 7:24 बजे कई हथियारबंद अपराधी सुमिरक देवी के घर... - [नालंदा में युवक की संदिग्ध मौत, कमरे में पंखे से लटका मिला शव](https://keshavtv24.com/suspicious-death-of-a-youth-in-nalanda-body-found-hanging-from-the-fan-in-the-room/): रानी सिन्हा की रिपोर्ट, नालंदा। जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना मुर्गियाचक गांव की है। मृतक की पहचान नवादा जिले के वारसलीगंज थाना क्षेत्र के अफसड़ गांव निवासी शिवकुमार प्रसाद के 21 वर्षीय पुत्र सर्वोत्तम कुमार के रूप में हुई है। युवक का शव उसके किराए के कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया। घटना के संबंध में मृतक के भाई राजन ने बताया कि सुबह जब उन्होंने अपने भाई को फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला। उन्हें लगा कि सर्वोत्तम सो... - [नौलखा मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक समारोह शुरू, मंदिर पर ध्वजा चढ़ाना हमारे परिवार के लिए सौभाग्य की बात : संजय रामपुरिया](https://keshavtv24.com/three-day-religious-ceremony-begins-at-naulakha-temple-hoisting-the-flag-at-the-temple-is-a-privilege-for-our-family-sanjay-rampuria/): अनुमंडल संवाददाता, राजगीर। राजीव लोचन की रिपोर्ट… राजगीर(नालंदा)। जैन श्वेताम्बर कोठी स्थित नौलखा मन्दिर जी का 65वें वर्षगांठ पर तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम की शुरूआत मंदिर जी में पूजा-पाठ से शुरू हुई। सोमवार को सबसे पहले स्नात्र पूजा का आयोजन किया गया। इसके अलावा अनुकंपा दान एवं शाम में भक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रभु की शानदार अंग रचना भी की गई। कोलकाता के संगीतकारों ने अपने भजनों से सबों को झूमने पर विवश कर दिया। दूसरे दिन मंगलवार को राष्ट्रीय जैन संत कमल मुनि कमलेश विद्यालय के बच्चों के बीच कंबल, कॉपी एवं पाठ्य सामग्री का वितरण... - [नेशनल फार्मेसी एजुकेशन डे पर प्रतियोगिताओं का आयोजन, छात्रों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी](https://keshavtv24.com/competitions-organized-on-national-pharmacy-education-day-important-information-given-to-students/): रानी सिन्हा की रिपोर्ट, नूरसराय (नालंदा)। नालंदा जिले के नूरसराय स्थित गौतम इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड परामीडिक्स के फार्मेसी विभाग द्वारा सोमवार को नेशनल फार्मेसी एजुकेशन डे मनाया गया। इस अवसर पर फार्मेसी के छात्रों के बीच पोस्टर प्रतियोगिता, लेखन प्रतियोगिता और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के अध्यक्ष डॉ. ए. के. गौतम ने कहा कि फार्मासिस्ट चिकित्सा विज्ञान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। उन्होंने बताया कि फार्मासिस्ट दवा उपचार के विशेषज्ञ होते हैं और यह सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाते हैं कि मरीजों को सही समय पर सही मात्रा में सही दवा... - [नालंदा में बड़ी चोरी का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार, 132.68 ग्राम सोना, 23.39 लाख नकद और केटीएम बाइक बरामद](https://keshavtv24.com/major-theft-uncovered-in-nalanda-8-members-of-an-interstate-gang-arrested-132-68-grams-of-gold-23-39-lakh-rupees-in-cash-and-a-ktm-bike-recovered/): शंकर कुमार सिन्हा की रिपोर्ट, बिहारशरीफ/नालंदा। नालंदा पुलिस ने लहेरी थाना क्षेत्र के शिवपुरी भैसासुर मोहल्ले में हुई बड़ी चोरी की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 132.68 ग्राम सोना, 23 लाख 39 हजार रुपये नकद, एक केटीएम मोटरसाइकिल तथा घटना में प्रयुक्त औजार बरामद किए हैं। इस संबंध में नालंदा के पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने प्रेस वार्ता में बताया कि 26 फरवरी को अविनाश कुमार के घर में हुई बड़ी चोरी के मामले में लहेरी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।... - [तेजी से परिवर्त्तन के दौर से गुजर रहा है वैश्विक विकास परिद्दश्य : कुलपति, नालंदा विश्वविद्यालय में चल रहे दो दिवसीय डेवलपमेंट डायलॉग का समापन](https://keshavtv24.com/the-global-development-landscape-is-undergoing-rapid-change-vice-chancellor-nalanda-university-concludes-the-two-day-development-dialogue/): अनुमंडल संवाददाता, राजगीर। राजीव लोचन की रिपोर्ट, राजगीर(नालंदा)। वैश्विक विकास परिद्दश्य तेजी से परिवर्त्तन के दौर से गुजर रहा है। भविष्य की विकास रणनीतियों में आर्थिक वृद्धि के अलावा मानव कल्याण, सामाजिक समानता, पर्यावरणीय स्थिरता और मजबूत संस्थानों को केन्द्र में रखना आवश्यक है। ये बातें नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सचिन चतुर्वेदी ने सोमवार को दो दिवसीय नालंदा डेवलपमेंट डायलॉग (एनडीडी) 2026 के समापन सत्र में अध्यक्षता करते हुए कहीं। प्रोफेसर चतुर्वेदी ने कहा कि इन चुनौतियों से निपटने के लिए अकादमिक जगत, नीति-निर्माताओं और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के बीच सहयोग को और सुदृढ़ करना होगा। नालंदा विश्वविद्यालय ऐसे सार्थक... - [जू सफारी में ‘केसरी’ का आगमन, पर्यटक हो रहे रोमांचित, सफेद बाघ केसरी लोगों को नजदीक से करेगा आकर्षित](https://keshavtv24.com/kesari-arrives-at-zoo-safari-thrilling-tourists-the-white-tiger-kesari-will-attract-visitors-up-close/): अनुमंडल संवाददाता राजगीर राजीव लोचन की रिपोर्ट, बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थल राजगीर जू सफारी ने वन्यजीवन प्रेमियों और पर्यटकों के लिए एक नया रोमांच पेश किया है। पटना जू से विशेष एनिमल एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत लाए गए सफेद बाघ “केसरी” को अब आधिकारिक रूप से बाघ एन्क्लोजर में आम जनता के दर्शन के लिए छोड़ दिया गया है। इस अवसर ने पर्यटकों के बीच उत्साह और आकर्षण का एक नया स्तर पैदा कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से खुले वातावरण में “केसरी” को देख पर्यटक बेहद रोमांचित नजर आ रहे हैं। उसकी सफेद चमक और दमदार दहाड़... - [नौकरी नहीं, अब अपना रोजगार! MSME और समाज रचना केंद्र ने बताई स्वरोजगार की राह, युवाओं को किया प्रेरित](https://keshavtv24.com/no-more-jobs-now-create-your-own-msme-and-samaj-rachna-kendra-guide-youth-towards-self-employment-and-inspire-them/): शंकर कुमार की रिपोर्ट, बिहारशरीफ, नालंदा। एम.एस.एम.ई. विकास कार्यालय, पटना एवं समाज रचना केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में जे.पी. शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करना तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना था। कार्यक्रम का संचालन सहायक शिक्षक अजय कुमार ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के प्राचार्य डॉ. पुनीत शुक्ला, एम.एस.एम.ई. विकास कार्यालय, पटना के सहायक निदेशक जी.एल. मीना, समाज रचना केंद्र के निदेशक संजय कुमार सिंह एवं... ## Pages - [E Paper](https://keshavtv24.com/e-paper/) - [Home](https://keshavtv24.com/home/) [comment]: # (Generated by Hostinger Tools Plugin)